Ashok Pathak Got Standing Ovation For Film In Cannes : पंचायत फेम एक्टर अशोक पाठक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में पहुंच गए हैं. इतना ही नहीं, राधिका आप्टे और अशोक पाठक स्टारर इस फिल्म को 10 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला.

Ashok Pathak Got Standing Ovation For Film In Cannes
Ashok Pathak Got Standing Ovation For Film In Cannes : पॉपुलर अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत’ लोगों ने खूब पसंद की है. इस शो के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है. वहीं ‘पंचायत’ में बिनोद के किरदार में नजर आए अशोक पाठक तो आपको याद होंगे, एक्टर के इस किरदार ने रातों-रात लाइमलाइट बटोर ली थी. ‘देख रहे हो बिनोद, कईसे गोल गोल बात कर के तुम्हारा बड़ाई किया जा रहा है’ डायलॉग्स पर बने खूब मीम्स बने थे.

कान्स पहुंचे पंचायत सीरीज के बिनोद
अब अशोक पाठक ने फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाया है. हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ है. इतना ही नहीं, राधिका आप्टे और अशोक पाठक स्टारर इस फिल्म को 10 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला. पंचायत फेम एक्टर अशोक पाठक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में पहुंच गए हैं.

हाल ही में अशोक ने फ्रेंच रिवेरा से तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह ब्राउन कलर की शर्ट के साथ क्रीम कलर का आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब रिएक्ट किया है. एक फैंस ने कमेंट किया, ‘देख रहा है ना बिनोद कैसे शानदार कपड़े के कपड़े के फोटो खींचे जा रहे हैं’, दूसरे फैन ने लिखा- ‘बिनोद भैया फुलेरा से सीधे परदे चले गए’, एक ने कमेंट किया- ‘ग्राम पंचायत फुलेरा से सीधे कान्स.’
‘सिस्टर मिडनाइट’ में इस रोल में नजर आएंगे अशोक
बता दें कि फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ की कहानी एक ऐसी पत्नी के बारे में है जो झुग्गी बस्ती में शादीशुदा जिंदगी की चुनौतियों का सामना करती है. अशोक पाठक ने राधिका के शराबी पति की भूमिका निभाई है. अशोक पाठक अपनी डायलॉग डिलीवरी, कॉमिक टाइमिंग से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. अशोक पिछले 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


