Ananya Panday Is Looking Marvelous In Pink Outfit : अनन्या ने आदित्य रॉय कपूर ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन इन्हीं सब के बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं. और लगभग हर दिन अपनी नई-नई फोटोज से फैंस की तारीफें बटोर रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं. अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब तूल पकड़े हुए हैं.
Ananya Panday Is Looking Marvelous In Pink Outfit
अनन्या पांडे की नई फोटोज

अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देख फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. नई फोटोज में अनन्या पांडे पिंक कलर की मिनी ड्रेस पहन, कॉन्फिडेंस के साथ अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं.
सुहाना खान का कमेंट

अनन्या की क्यूट और ग्लैमरस फोटोज पर फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है. जिसमें अनन्या की बेस्ट सुहाना खान भी शामिल हैं. सुहाना खान ने अनन्या की लेटेस्ट फोटोज पर कमेंट में लिखा- Prettiest girl in the world. सुहाना के अलावा अनन्या की तस्वीरों पर ओरी ने भी कमेंट किया है.
Also Read;
Smart Clothing 2026 – हेल्थ मॉनिटरिंग और फिटनेस ट्रैकिंग वाले कपड़े
पिंक मिनी ड्रेस में अनन्या लगीं कमाल

अनन्या पांडे ने नई फोटोज में पिंक कलर की शिमरी मिनी ड्रेस कैरी की है. पिंक कलर की ड्रेस के साथ अनन्या पांडे ने अपना मेकअप एकदम सॉफ्ट रखा है. साथ ही एक्ट्रेस ने पिंक ग्लोसी लिपशेड कैरी किया है. अनन्या पांडे ने अपने बालों को वेवी लुक में ओपन छोड़ा है.
बॉर्बी डॉल-सी लगीं अनन्या

अनन्या पांडे लेटेस्ट फोटोज में बार्बी-डॉल से कम नहीं लग रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटोशूट की तस्वीरों में कभी जुल्फें लहराई हैं, तो कभी अदाओं को कैमरा के सामने फ्लॉन्ट किया है. अनन्या का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
अनन्या पांडे की फिल्में

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार नेटफ्लिक्स मूवी ‘खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं. ‘खो गए हम कहां’ से पहले अनन्या पांडे, ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थीं. वहीं एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अनन्या जल्द ही अमेजन प्राइम की ‘कॉल मी बे’ में दिखाई देंगी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


