Must Watch These Top 10 Web Series On OTT : ऑर्मेक्स ने इस हफ्ते टॉप पर बनी रहने वाली वेब सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पंचायत सीजन 3 टॉप है. इसके अलावा और भी कई सीरीज लिस्ट में हैं.
Must Watch These Top 10 Web Series On OTT
Must Watch These Top 10 Web Series On OTT : पंचायत सीजन 3 को ओटीटी पर रिलीज हुए दो हफ्ते का समय होने वाला है, लेकिन अभी भी यह लोगों की टॉप लिस्ट में बनी हुई है. अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों की बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है. पिछले दोनों सीजन की तरह इस बार भी दमदार कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है. ऑर्मेक्स ने इस हफ्ते टॉप पर रहने वाले वेब शोज की लिस्ट जारी कर दी है और इसमें पंचायत सीजन 3 का नाम है. चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में और कौन-कौन से शोज हैं
1. पंचायत सीजन 3

लिस्ट में सबसे पहला नाम तो पंचायत सीजन 3 का ही है. टॉप 10 ओरिजनल्स ऑफ द वीक की लिस्ट में इस शो ने बाजी मार ली है.
2. हीरामंडी

दूसरे नंबर पर संजय लीला भंसाली की हीरामंडी है. यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.
3. हनुमान सीजन 4

तीसरे नंबर पर हनुमान सीजन 4 का नाम शामिल है. इस सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
4. गुल्लक 4

गुल्लक का चौथा सीजन भले ही कल रिलीज हुआ हो लेकिन इसको लेकर भी फैंस में खूब बज बना हुआ है. गुल्लक 4 सोनी लिव पर देखी जा सकती है.
5. कोटा फैक्ट्री सीजन 3

इसके बाद नंबर आता है कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का. भले ही यह सीरीज अभी तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फैंस का इसको लेकर बज कायम है.
6. इल्लीगल सीजन 3

दो सफल सीजन के बाद अब इल्लीगल सीजन 3 नई कहानी के साथ वापस आ चुका है. यह जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है.
7. द बॉयज सीजन 4

द बॉयज सीजन 4 इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है. इसको अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
8. गुनाह

इसके बाद नंबर आता है गुनाह का. सुरभि ज्योति की वेब सीरीज इस लिस्ट में आठवें पायदान पर है.
9. मर्डर इन माहिम

आशुतोष राणा और विजय राज की वेब सीरीज मर्डर इन माहिम को नवां नंबर मिला है. इसकी कहानी एक मर्डर पर आधारित है.
10. जमनापार

दसवें और आखिरी नंबर पर अमेजन मिनी टीवी की वेब सीरीज जमनापार है.
आपके काम की जानकारी: आज के ताजा रेट्स और अपडेट्स
सोना-चांदी के भाव से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG की कीमतों, कच्चे तेल के रेट, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक कई ऐसे आंकड़े हैं जो आपकी जेब, बचत और निवेश पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में इन महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
आज के जरूरी अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट्स सीधे तौर पर घरेलू बजट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार के रुझानों का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर का असर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने में मदद करता है।
एक जगह पर पाएं सभी जरूरी अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए इन अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर मिली जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने, खर्चों की योजना बनाने और बाजार के बदलते रुझानों को समझने में मदद कर सकती है।


