Ananya Panday In Alaana Panday Baby Shower : अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे का बेबी शावर बीती शाम यानी 21 मार्च 2024 को हुआ. जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स और उनकी फैमिली पहुंची थी. लेकिन अलाना पांडे के बेबी शावर में होने वाली मासी ने अपने ग्लैमरस अवतार से पूरी लाइमलाइट बटोर ली. जी हां…अनन्या पांडे बेबी शावर में मिनी ड्रेस पहने अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं. आइए, यहां देखते हैं अनन्या पांडे के लेटेस्ट लुक की फोटोज…
Ananya Panday In Alaana Panday Baby Shower
अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ऐसे तो अक्सर ही अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन अपनी कजिन बहन के बेबी शावर में अनन्या पांडे ने ऐसा अंदाज दिखाया है, जिसे देख नेटीजन्स एक्ट्रेस के कायल हो गए हैं. अनन्या पांडे बेबी शावर में ऑफ शॉल्डर मिनी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं.
ग्लैमरस लुक

अनन्या पांडे ने व्हाइट कलर पर ब्लू प्रिंट वाली ऑफ शॉल्डर मिनी ड्रेस स्टाइल की थी. मिनी ड्रेस के साथ अनन्या पांडे ने किसी तरह की ज्वेलरी कैरी नहीं की थी. तो साथ ही एक्ट्रेस ने पैरों में व्हाइट कलर की फ्लैट्स पहनी थीं, जो उनके लुक को एलिगेंट बना रही थी.
नो मेकअप लुक

अनन्या पांडे ने स्टाइलिश ड्रेस के साथ मेकअप ना के बराबर किया. अनन्या पांडे ने आंखों में कोई शेड देना तो दूर की बात, लिप्स पर भी कोई कलर नहीं लगाया. अनन्या पांडे ने अपनी कजिन बहन के बेबी शावर लुक को पूरा करने के लिए बालों का बीच से पार्टिशन करके वेवी लुक में ओपन छोड़ा था.
फोटोज वायरल

अनन्या पांडे का लेटेस्ट सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नेटीजन्स एक्ट्रेस के लुक पर कमेंट करने के साथ-साथ उन्हें मासी बनने की बधाई भी दे रहे हैं.
वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में दिखाई दी थीं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी. ‘खो गए हम कहां’ से पहले अनन्या पांडे ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अपनी अदाओं का जलवा दिखाती नजर आई थीं. तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही एक बिग बजट फिल्म में नजर आने वाली हैं.
अलाना पांडे के बेबी शॉवर में अनन्या पांडे




Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Ananya Panday In Alaana Panday Baby Shower के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Ananya Panday In Alaana Panday Baby Shower आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के ताजा रेट्स, मार्केट अपडेट और IPO जानकारी
यदि आप सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर या शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव, बाजार के रुझान और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी
सोना, चांदी, कच्चा तेल, डॉलर, पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। वहीं IPO बाजार में भी GMP और सब्सक्रिप्शन के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। ऐसे में किसी भी निवेश या खरीदारी का फैसला लेने से पहले ताजा रेट और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
NewsJagran पर आपको कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, फॉरेक्स और ईंधन कीमतों से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।
लेटेस्ट रेट्स, बाजार भाव, IPO GMP और बिजनेस न्यूज़ के लिए NewsJagran के साथ बने रहें।


