Aarti Singh In PRETTY Saree In Front Of Eiffel Tower : एफिल टावर के सामने पति दीपक चौहान के साथ रोमांटिक पोज देने के बाद अब आरती सिंह विदेश में ‘देसी गर्ल’ बन गईं. ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह अपने पति के साथ यूरोप में हनीमून मना रही हैं. अपने हनीमून से आरती सिंह लगातार तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं.
Aarti Singh In PRETTY Saree In Front Of Eiffel Tower
एफिल टावर के सामने लाल साड़ी में दिए पोज

आरती सिंह की इन तस्वीरों पर फैन्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आरती सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ”हर साड़ी एक कहानी कहती है… इस वाली को हमेशा याद रखूंगी… पहली साड़ी, जिसे मेरे पति ने दिया.” आरती सिंह ने एफिल टावर के सामने से लाल रंग की चमचमाती हुई साड़ी पहनकर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
पति दीपक चौहान के साथ हनीमून पर आरती सिंह

एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी शादी के बाद पति दीपक चौहान के साथ यूरोप में हनीमून पर हैं. आरती सिंह अपने हनीमून से रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने बारे में अपडेट्स फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. आरती सिंह ने कुछ दिन पहले पति दीपक चौहान के साथ एफिल टावर के सामने से कई रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की थीं. अब एफिल टावर के सामने आरती सिंह का ‘देसी लुक’ देखने को मिला है.
लाल चमचमाती साड़ी में आरती लगीं बला की खूबसूरत

आरती सिंह इस बंधनी काम वाली लाल जॉर्जेट घरचोला साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपनी इस भारी साड़ी के साथ बहुत कम ज्वेलरी पहनी है. लाइट मेकअप के साथ आरती सिंह ने अपने बालों को खुला रखा है. उन्होंने हाथ में लाल रंग के दिल की शेप वाले बहुत सारे गुब्बारे भी पकड़े हुए हैं.
आरती ने एफिल टावर के सामने दिए थे रोमांटिक पोज

एफिल टावर के सामने लाल रंग की साड़ी में पोज से देने से पहले आरती सिंह ने शॉर्ट ड्रेस में पति दीपक चौहान के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं. इन तस्वीरों में दीपक आरती सिंह को अपनी बाहों में थामे हुए नजर आ रहे थे. इसके साथ ही आरती सिंह ने दीपक को किस करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी.
25 अप्रैल को शादी के बंधन में बधे थे आरती और दीपक

बता दें कि आरती सिंह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ इसी साल 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी. आरती की शादी में उनका परिवार और टेलीविजन इंडस्ट्री के बहुत सारे दोस्त भी शामिल हुए थे. आरती की शादी को उनके भाई कृष्णा अभिषेक और भाभी कश्मीरा शाह ने बहुत ही शानदार तरीके से होस्ट किया था.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


