Tata Motors Shares Hits New 52-Week High : टाटा मोटर्स के शेयर ने आज शुरुआती कारोबार में ही 1065.60 रुपये का नया 52 वीक हाई लेवल बनाया है। डीमर्जर प्लान के चलते शेयर में अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिल रही है।
Tata Motors Shares Hits New 52-Week High : टाटा मोटर्स का शेयर 987.20 रुपये के कल के क्लोजिंग प्राइस की तुलना में आज अच्छी-खासी बढ़त के साथ 1031.70 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह अधिकतम 1065.60 रुपये तक गया। वहीं, न्यूनतम 1005.35 रुपये तक गया। डीमर्जर प्लान की घोषणा के बाद आज मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर में जमकर खरीदारी देखने को मिली है। इससे यह शेयर करीब 8 फीसदी उछल गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर टाटा मोटर्स का शेयर 7.21 फीसदी या 71.20 रुपये की तेजी के साथ 1058.40 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
Tata Motors Shares Hits New 52-Week High :

52 वीक हाई पर शेयर : Tata Motors Shares Hits New 52-Week High
टाटा मोटर्स के शेयर ने आज शुरुआती कारोबार में ही 1065.60 रुपये का नया 52 वीक हाई लेवल बनाया है। इससे कंपनी का मार्केट कैप उछलकर 3,51,068.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर का PE 38.72, PB 14.18 और ROE 36.61 है।
कंपनी का डीमर्जर कर रही टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनस को अलग-अलग कर रही है। कारोबार के डिमर्जर को लेकर कहा गया कि इस कदम से जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही दोनों कंपनियां मजबूत ग्रोथ दर्ज करा सकेंगी। कंपनी की ओर से की गई एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि यह डिमर्जर एनसीएलटी के नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।
शेयरधारकों को फायदा
टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि इस डिमर्जर से कंपनी बाजार में आने वाले अवसरों को ज्यादा तेजी और फोकस के साथ भुना पाएगी। इससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर होगा और कर्मचारियों के लिए ज्यादा ग्रोथ के मौके रहेंगे। साथ ही शेयरधारकों के लिए वैल्यू भी क्रिएट होगी। टाटा मोटर्स ने कहा कि कंपनी कमर्शियल वाहनों, पैसेंजर वाहनों और जेगुआर लैंड रोवर वाहनों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाकर काम कर रही है। साल 2021 से ही सभी के अलग-अलग सीईओ हैं। कंपनी डिमर्जर के प्रस्ताव को आने वाले समय में बोर्ड के सामने लाएगी।
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Tata Motors Shares Hits New 52-Week High के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Tata Motors Shares Hits New 52-Week High के बारे में आइडियाज मिल सके
आज के ताजा रेट्स, बाजार भाव और IPO अपडेट
सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, डॉलर और शेयर बाजार से जुड़े हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको रोजाना अपडेट होने वाले ताजा भाव और मार्केट ट्रेंड्स मिलेंगे।
निवेशकों के लिए जरूरी
सोना-चांदी, ईंधन, गैस, डॉलर और IPO से जुड़ी कीमतें बाजार की स्थिति के अनुसार बदलती रहती हैं। किसी भी निवेश या खरीदारी का निर्णय लेने से पहले ताजा भाव और नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
लेटेस्ट रेट्स और मार्केट अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


