Know what are the rates of Gold in your city today on 28 May : एमसीएक्स पर सोना का भाव 0.42 प्रतिशत फिसलकर प्रति 10 ग्राम 96,014 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.04 प्रतिशत चढ़कर 98,090 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. सस्ता हुआ सोना, क्या ये खरीदने का सही मौका? जानें आज 28 मई को क्या है आपके शहर के रेट्स
Know what are the rates of Gold in your city today on 28 May
Gold Price Today 28 May 2025: पिछले महीने सोने का भाव रिकॉर्ड एक लाख रुपये को छूने के बाद इसमें तेजी से गिरावट आयी है. हालांकि, उसके बाद से इसमें उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. बुधवार को प्रति 10 ग्राम सोने के दाम में 100 रुपये तक की गिरावट आयी है.
आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, मुबई में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 1,00,000 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.42 प्रतिशत फिसलकर प्रति 10 ग्राम 96,014 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.04 प्रतिशत चढ़कर 98,090 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.
कई फैक्टर से सोने के दाम प्रभावित
गौरतलब है कि सोने के दाम रोजाना के आधार पर तय किए जाते हैं. इसमें डॉलर की कीमत में उतार चढ़ाव, क्रूड ऑयल के दाम, एक्सचेंज रेट समेत ऐसे कई फैक्टर हैं, जो सोने और चांदी के दाम को प्रभावित करते हैं. इसके अलावा, सोना और चांदी की भारतीय समाज में खास अहमियत है. इसे किसी भी परिवार के लिए जहां संपन्नता का प्रतीक माना जाता है तो वहीं ये शादी-ब्याह या फिर किसी पर्व त्योहार में काफी शुभ माना जाता है. इसलिए उन दिनों इसकी जमकर खरीदारी की जाती है.
आपके शहर में सोना-चांदी के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 97,620 रुपये है. इसी तरह अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये की दर से बिक रहा है. पटना में 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये तो 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये पर बिक रहा है.
हैदराबाद की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये पर बिक रहा है. चेन्नई में 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये बिक रहा है. जबकि कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


