Now make UPI payments without internet connection : National Payments Corporation of India (NPCI) ने UPI Lite X नाम की एक नई सुविधा पेश की है जिससे आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं. आज जब भारत में डिजिटल पेमेंट आम बात हो गई है ऐसे में इंटरनेट का न होना बड़ी परेशानी बन सकता है, खासकर तब जब आपको तुरंत किसी को पैसे भेजने हों.
आज जब भारत में डिजिटल पेमेंट आम बात हो गई है ऐसे में इंटरनेट का न होना बड़ी परेशानी बन सकता है, खासकर तब जब आपको तुरंत किसी को पैसे भेजने हों. लेकिन अब चिंता की ज़रूरत नहीं है क्योंकि National Payments Corporation of India (NPCI) ने UPI Lite X नाम की एक नई सुविधा पेश की है.
Now make UPI payments without internet connection

बता दें कि UPI Lite X एक ऐसी सुविधा है जो मोबाइल डेटा या Wi-Fi पर निर्भर नहीं रहती. बस आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें UPI ऐप और NFC (Near Field Communication) फीचर चालू हो. UPI Lite X के ज़रिए आप पूरी तरह ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं.
इसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने UPI ऐप को खोलें. इसके बाद “Tap & Pay” विकल्प पर टैप करें. अब जितनी राशि भेजनी है, वो दर्ज करें. इसके बाद अपना फोन रिसीवर के फोन से टच करें. बस हो गया! बिना UPI पिन के पेमेंट पूरा.

यह पूरी प्रक्रिया NFC के ज़रिए होती है जिसमें दोनों फोनों के बीच डेटा शेयर किया जाता है. आपका Lite अकाउंट डेबिट होता है और रिसीवर का अकाउंट तुरंत क्रेडिट हो जाता है आसान, तेज़ और पूरी तरह ऑफलाइन.

अगर आपके पास NFC फीचर वाला स्मार्टफोन नहीं है या आप फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं, तब भी आप ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं USSD सेवा के ज़रिए, यानी *99#. अपने बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से *99# डायल करें. स्क्रीन पर एक मेन्यू आएगा जिसमें आप बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे भेज या मंगा सकते हैं, और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी देख सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि *99# के ज़रिए आप एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये तक भेज सकते हैं. इसके अलावा हर ट्रांजैक्शन पर 0.50 रुपये का चार्ज लगेगा. अब इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी आपका पेमेंट रुकेगा नहीं.

यह सेवा 83 बैंकों और 4 टेलिकॉम कंपनियों द्वारा दी जाती है और यह 13 भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें हिंदी और अंग्रेज़ी भी शामिल हैं. यह फीचर फोन पर भी काम करता है और किसी ऐप या इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


