A film has been already made on Sonam’s infidelity : सोनम की बेवफाई पर बन चुकी है फिल्म. इन दिनों इंदौर के राजा और सोनम का केस काफी चर्चा में बना हुआ है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम की बेवफाई पर तो आज से चार साल पहले ही एक फिल्म बन चुकी है.
A film has been already made on Sonam’s infidelity
Kya Meri Sonam Gupta Bewafa Hai: मेरठ की कातिल पत्नी मुस्कान का केस अभी तक कोई भूल नहीं पाया. इसी बीच इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी का नाम चर्चा में आ गया है. राजा ने इसी साल मई में सोनम संग शादी की थी. शादी के बाद ये न्यूली वेड कपल मेघालय में हनीमून मनाने गया था. वहां से 23 मई को दोनों लापता हो गए. इसके जंगल में राजा का शव मिला और हाल ही में सोनम को गाजीपुर से पकड़ा गया.
‘सोनम की बवफाई’ पर बन चुकी है फिल्म?

खबरें हैं कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या करवाई है. जानकारी के अनुसार सोनम का शादी से पहले ही किसी और के साथ अफेयर चल रहा था और उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी. ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर लंबी बहस छिड़ गई है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम की बेवफाई की कहानी तो साल 2021 में ही पर्दे पर आ चुकी है.
कब रिलीज हुई थी ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’?
दरअसल साल 2021 में पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल की एक फिल्म रिलीज हुई थी. जिसका नाम था ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है.’ हालांकि फिल्म की कहानी में किसी मर्डर की साजिश नहीं दिखाई गई. लेकिन इसमें सोनम ने वेबफाई तो की थी. फिल्म में सोनम गुप्ता का रोल टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने निभाया था. जिन्हें लोग ‘कबूल है’ की जोया के तौर पर भी जानते हैं.
कैसे मिला था निर्देशक को फिल्म का आइडिया ?

बता दें कि कुछ साल पहले एक दस रुपये के नोट पर किसी ने पेन से लिख दिया था- सोनम गुप्ता बेवफा है. ये नोट खूब वायरल हुआ था. इसपर कई मीम्स भी बने थे. इसी से सौरभ त्यागी ने आइडिया लेकर ये फिल्म बनाई थी. जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया था. अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी. तो ये जी 5 पर उपलब्ध है. इसे आप जी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर फ्री में भी देख सकते हैं.
फिल्म में दिखाई गई दिल टूटे आशिक की कहानी
जस्सी गिल और सुरभि ज्योति की ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें सिंटू (जस्सी गिल) को उसके शहर की एक मॉडर्न सी लड़की सोनम गुप्ता (सुरभि ज्योति) से प्यार हो जाता है. जो उससे शादी करने का वादा करती है लेकिन फिर एक दिन उसके पैसे लेकर भाग जाती है. इसके बाद की कहानी काफी मजेदार होती है. इस फिल्म को लेखक निर्देशक सौरभ त्यागी ने बनाया है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


