Side effects of suddenly leaving alcohol : अचानक शराब छोड़ने से आपकी मेंटल हेल्थ में बदलाव हो सकता है. इसकी वजह से चिड़चिड़ेपन के लक्षण नजर आ सकते हैं. कई बार कंपकंपी, पसीना आना और उल्टी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.
Side effects of suddenly leaving alcohol
अचानक शराब छोड़ने से आपकी मेंटल हेल्थ में बदलाव हो सकता है. इसकी वजह से चिड़चिड़ेपन के लक्षण नजर आ सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरेगा, वैसे चीजें ठीक होती चली जाएंगी. दरअसल, शराब पीना अचानक छोड़ते ही शरीर खुद को डिटॉक्स करने लगता है. इसकी वजह से कई बार कंपकंपी, पसीना आना और उल्टी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. ये लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, लेकिन कई बार बेहद गंभीर भी हो सकते हैं.
अचानक शराब छोड़ने से हो सकती हैं ये दिक्कतें

आजकल के दौर में शराब पीना लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में पार्टी का नाम लेते ही लोग तुरंत जाम छलकाने की बात करने लगते हैं, लेकिन इसका असर जब सेहत पर पड़ता है तो शराब छोड़ने की शुरुआत भी की जाती है. अब सवाल यह उठता है कि रोजाना धुआंधार शराब पीने वाला शख्स अगर अचानक इसे छोड़ दे तो क्या होगा? उसके शरीर पर क्या असर पड़ेगा?
नींद पर भी दिख सकता है असर
शराब छोड़ने के साइड इफेक्ट्स बात करें तो इनसोमनिया यानी अनिद्रा सबसे आम लक्षण है. दरअसल, शराब एक सेडेटिव की तरह काम करती है. ऐसे में जब शराब अचानक आपके शरीर से दूर होती है तो आपको सोने में दिक्कत या नींद न आने की परेशानी हो सकती है. ऐसा होना बेहद आम है, क्योंकि शराब इंसान के शरीर के नर्वस सिस्टम पर अपना असर छोड़ती है. जैसे ही यह शरीर के सिस्टम से अलग होती है तो हमारे शरीर को इसकी कमी से तालमेल बैठाना पड़ता है.
शराब छोड़ने से होते हैं ये फायदे
शराब से दूरी बनाने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसे मानसिक विकारों में कमी आती है, जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं. इसकी वजह से दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है. दरअसल, शराब से दिमाग की केमिस्ट्री में भी बदलाव होने लगता है. लगातार शराब पीने से याद्दाश्त कमजोर होती है और किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या होती है. शराब छोड़ने से आपकी शारीरिक क्षमता भी बेहतर होती है. शराब की वजह से हमारा लिवर भी डैमेज हो जाता है. ऐसे में शराब छोड़ने के बाद लिवर खुद को दुरुस्त करने लगता है. साथ ही, स्किन भी ग्लो करने लगती है और हाइड्रेट नजर आती है. बता दें कि ज्यादा शराब पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ जाती है.
इन बीमारियों से भी मिलती है निजात
ज्यादा शराब पीने के कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है. ऐसे में शराब छोड़ने से ब्लड प्रेशर में भी सुधार होता है. साथ ही, पाचन भी बेहतर होता है. अहम बात यह है कि शराब नहीं पीने से कैंसर होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है. दरअसल, शराब पीने का कनेक्शन सिर-गर्दन, ग्रासनली, लिवर, ब्रेस्ट, कोलन आदि कैंसर से भी जोड़ा जाता है.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


