Parul Gulati at Cannes 2025 : अभिनेत्री और बिजनेसवुमन परुल गुलाटी ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू कर लिया है. पारुल गुलाटी ने रेड कार्पेट डेब्यू से मचाया धमाल, अपने बालों से बनी ड्रेस में यूं इठलाती दिखीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने फिल्म ‘एडिंगटन’ के वर्ल्ड प्रीमियर में हिस्सा लिया, जो प्रसिद्ध निर्देशक एरी एस्टर की नई फिल्म है. फिल्म में जिसमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे ग्लोबल सितारे नज़र आ रहे हैं. वहीं कान्स में पारुल ने बेहद खास लुक के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली. जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.
Parul Gulati at Cannes 2025

पारुल ने कान्स के रेड कार्पेट पर बेहद खास ड्रेस पहनी. उनकी ये ड्रेस पूरी तरह इंसानी बालों से बनाई गई थी. इस आउटफिट का आइडिया खुद पारुल ने ही दिया था. फिर इसे मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय और डिज़ाइनर ऋद्धि बंसल ने इसे डिज़ाइन किया.

पारुल ने इस लुक से अपनी हेयर एक्सटेंशन ब्रांड और उनकी एंटरप्रेन्योरशिप को डेडीकेट किया है. एक्ट्रेस की ये ड्रेस बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज़्यादा वक्त तक मेहनत की थी.

परुल गुलाटी का ये लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि ये आत्म- अभिव्यक्ति, पहचान और सिनेमा के प्रति उनके प्यार को दर्शा रहा था.

परुल गुलाटी ने कहा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होना मेरा एक सपना रहा है — सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी इंसान के रूप में जिसे सिनेमा से बेहद लगाव है.’

पारुल ने कहा कि, ‘एडिंगटन’ जैसी फिल्म के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलना किसी सपने जैसा था. एरी एस्टर का काम हमेशा से मुझे प्रभावित करता रहा है, और जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे अदाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक यादगार अनुभव रहा.

पारुल गुलाटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. उनका लुक देख फैंस भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

एक्ट्रेस ने कहा कि, मैं चाहती थी कि मेरा रेड कार्पेट लुक मेरी पहचान, मेरे सफर और मेरी सोच को दर्शाए. यह बालों से बना परिधान सिर्फ फैशन में कुछ अलग करने की कोशिश नहीं थी, यह मेरी जड़ों — और हर उस महिला को एक श्रद्धांजलि थी जो अपनी अलग पहचान को अपनाती है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


