NewsjagranNewsjagranNewsjagran
  • बिजनेस न्यूज़
    बिजनेस न्यूज़Show More
    silver-price-outlook-august-2026-buy-hold-sell-expert-advice
    Silver Price Outlook: अगस्त में 20% उछली चांदी, अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा वसूलें? एक्सपर्ट्स से समझिए
    26 अगस्त 2026
    ram-mandir-chanda-chori-sit-30-bank-lockers-forensic-investigation
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 30 बैंक लॉकरों का फॉरेंसिक सत्यापन
    26 अगस्त 2026
    gateway-to-noida-project-convention-habitat-centre-4526-crore
    दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बनेगा ‘गेटवे टू नोएडा’, ₹4,526 करोड़ में कन्वेंशन और हैबिटेट सेंटर समेत बनेगा मेगा कॉम्प्लेक्स
    26 अगस्त 2026
    anushka-virat-parenting-tips-4-lessons-for-parents
    अनुष्का-विराट की ये 4 पैरेंटिंग सीख बनाएंगी बच्चों की परवरिश आसान, हर माता-पिता के आएंगी काम
    26 अगस्त 2026
    direct-vs-regular-mutual-funds-difference
    Direct Vs Regular Mutual Funds: एक ही स्कीम में ₹13 लाख का फर्क! जानिए आपके लिए कौन-सा प्लान बेहतर
    26 अगस्त 2026
  • कमोडिटी
    कमोडिटीShow More
    gold-price-outlook-2026-gold-price-target-experts
    Gold Price Outlook: सोने में तेजी की 5 बड़ी वजहें, 2026 में कहां तक पहुंच सकता है भाव
    25 अगस्त 2026
    crude-oil-price-brent-crude-below-93-dollar-west-asia-tension
    Crude Oil Price: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भी फिसला कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर के नीचे
    24 अगस्त 2026
    gold-silver-price-rise-reasons-sona-chandi-ke-bhav-tezi
    Gold Silver Price: सोना ₹1.62 लाख के पार, चांदी ₹2.46 लाख पर; 3 हफ्ते की तेजी के पीछे ये 6 बड़े कारण
    23 अगस्त 2026
    gold-price-third-week-rally-three-month-high-experts-outlook
    Gold Price: 3 हफ्ते से लगातार चढ़ रहा सोना, 3 महीने के हाई पर पहुंची कीमत; आगे कितनी तेजी?
    22 अगस्त 2026
    gold-price-today-america-treasury-decision-gold-4500-dollar-cross
    Gold Price Today: अमेरिका के एक फैसले से रॉकेट बना सोना! $4,500 के पार पहुंची कीमत, क्या अब और बढ़ेगा भाव?
    20 अगस्त 2026
  • शेयर बाज़ार
    शेयर बाज़ारShow More
    gaja-ipo-listing-15-percent-listing-gain-share-price
    Gaja IPO Listing: 15% के लिस्टिंग गेन के साथ शेयरों की शानदार एंट्री, 33 गुना सब्सक्रिप्शन का मिला फायदा
    26 अगस्त 2026
    dhanwel-seeds-ipo-listing-share-price-lower-circuit
    Dhanwel Seeds IPO Listing: ₹99 पर फ्लैट लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट, निवेशकों को हुआ नुकसान
    26 अगस्त 2026
    gujarat-energy-share-price-morgan-stanley-rating-target-price-cut
    Gujarat Energy Share Price: मॉर्गन स्टेनली ने घटाई रेटिंग, टारगेट प्राइस ₹523 से घटाकर ₹240 किया
    26 अगस्त 2026
    mopshop-ipo-listing-share-price-discount-listing
    Mopshop IPO Listing: ₹138 के शेयर की डिस्काउंट पर लिस्टिंग, निवेशकों को लगा झटका
    26 अगस्त 2026
    stocks-to-watch-26-august-2026-groww-cipla-rama-steel-gaja-alternative-asset-management
    Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; तीन लिस्टिंग और Groww, Cipla, Rama Steel समेत इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन
    26 अगस्त 2026
Search
© 2026 News Jagran Digital Media. All Rights Reserved. | Udyam-HR-05-0178310
Reading: Stock Market Today: एक्सपायरी से ग्लोबल टेंशन तक, आज बाजार की चाल बदल सकती हैं ये 10 बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsjagranNewsjagran
Font ResizerAa
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Search
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Follow US
© 2026 News Jagran. All Rights Reserved.
शेयर बाज़ार

Stock Market Today: एक्सपायरी से ग्लोबल टेंशन तक, आज बाजार की चाल बदल सकती हैं ये 10 बड़ी खबरें

Namam Sharma
Last updated: 2026/08/25 at 8:28 पूर्वाह्न
Namam Sharma - Senior Editor – Newsjagran
Share
10 Min Read
market-outlook-26-august-sensex-nifty-bank-nifty-outlook
SHARE

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का कारोबारी सत्र काफी अहम रहने वाला है। ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं, वहीं घरेलू बाजार में मंथली एक्सपायरी, विदेशी निवेश और कई कॉरपोरेट गतिविधियों का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में कोई भी ट्रेड लेने से पहले बाजार से जुड़ी इन प्रमुख खबरों पर नजर डालना जरूरी है।

Contents
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर24 अगस्त को बाजार गिरावट के साथ बंदगिफ्ट निफ्टी से क्या संकेत?ईरान-US तनाव से सोना-चांदी और क्रूड पर नजरईरान पर अमेरिका के नए प्रतिबंधTCS ने MHP को खरीदाफर्टिलाइजर शेयरों पर नजरIT शेयरों में रह सकता है दबावHindustan Copper का OFS खुलाPiramal Finance का 2,100 करोड़ रुपये का QIPHEG के ग्रेफाइट कारोबार का डीमर्जरआज मंथली एक्सपायरी, बढ़ सकती है Volatilityएशियाई करेंसी में मिला-जुला कारोबारFII-DII फंड फ्लोआज बाजार में किन चीजों पर रखें नजर?

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर

ग्लोबल संकेत भारतीय बाजार के लिए फिलहाल कमजोर नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए। NVIDIA के नतीजों और महंगाई के आंकड़ों से पहले टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में भी दबाव है। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 2 फीसदी नीचे कारोबार करते नजर आए। ऐसे में भारतीय बाजार की शुरुआती चाल पर ग्लोबल सेंटीमेंट का असर पड़ सकता है।

24 अगस्त को बाजार गिरावट के साथ बंद

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ की। 24 अगस्त के कारोबारी सत्र में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मेटल और रियल्टी को छोड़कर ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली रही।

कारोबार के दौरान निफ्टी 24,150 के नीचे भी फिसला, हालांकि बाद में IT, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से इंडेक्स ने कुछ रिकवरी की। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ईरान को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 171.72 अंक यानी 0.22 फीसदी गिरकर 77,369.11 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.95 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 24,219.05 पर रहा।

गिफ्ट निफ्टी से क्या संकेत?

आज के कारोबार से पहले गिफ्ट निफ्टी 50.50 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 24,160.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। यह भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के लिए शुरुआती तौर पर नकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

हालांकि, बाजार की आगे की दिशा ग्लोबल संकेतों के साथ-साथ मंथली एक्सपायरी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों पर भी निर्भर करेगी।

ईरान-US तनाव से सोना-चांदी और क्रूड पर नजर

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर कमोडिटी बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सोना 4,700 डॉलर और चांदी 70 डॉलर के करीब पहुंच गई है।

वहीं कच्चे तेल की कीमत भी करीब 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। तेल की ऊंची कीमतें भारत जैसे बड़े क्रूड आयातक देश के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं और इसका असर महंगाई तथा कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है।

अमेरिकी बॉन्ड मार्केट भी निवेशकों के रडार पर है। 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.7 फीसदी के करीब पहुंच गई है।

ईरान पर अमेरिका के नए प्रतिबंध

अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इन प्रतिबंधों के दायरे में ईरान के ऑयल, डिजिटल एसेट, टेक्नोलॉजी, गोल्ड, एविएशन और शिपिंग सेक्टर शामिल हैं।

अमेरिकी प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि ईरान का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। दूसरी ओर ईरान ने इन प्रतिबंधों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इस घटनाक्रम का असर आगे चलकर क्रूड ऑयल, गोल्ड और ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट पर देखने को मिल सकता है।

TCS ने MHP को खरीदा

TCS से जुड़ी बड़ी खबर के चलते IT सेक्टर भी फोकस में रहेगा। कंपनी ने Porsche की MHP को करीब 3,573 करोड़ रुपये में खरीदने का सौदा किया है।

यह डील अगले 3-4 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा Porsche के साथ करीब 14,000 करोड़ रुपये की पांच साल की पार्टनरशिप की भी जानकारी सामने आई है। यह TCS की करीब 10 महीनों में तीसरी बड़ी डील बताई जा रही है।

फर्टिलाइजर शेयरों पर नजर

आज फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को फर्टिलाइजर सप्लाई बढ़ाने का भरोसा दिया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हुई बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। फर्टिलाइजर सप्लाई से जुड़ी खबरों का असर संबंधित कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है।

IT शेयरों में रह सकता है दबाव

अमेरिका में प्रवासियों और वीजा से जुड़ी नीतियों में सख्ती की आशंका के चलते भारतीय IT कंपनियां भी निवेशकों के रडार पर रहेंगी।

अमेरिकी बाजार भारतीय IT कंपनियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए अमेरिकी वीजा नियमों में किसी भी बड़े बदलाव से IT कंपनियों की लागत और मार्जिन पर असर पड़ने की आशंका रहती है।

Hindustan Copper का OFS खुला

Hindustan Copper का ऑफर फॉर सेल यानी OFS आज निवेशकों के लिए अहम रहेगा। सरकार इस OFS के जरिए कंपनी में अपनी करीब 6 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है।

OFS के लिए 514 रुपये प्रति शेयर की फ्लोर प्राइस तय की गई है। इसमें 3 फीसदी का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है। सरकार इस हिस्सेदारी बिक्री से करीब 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Piramal Finance का 2,100 करोड़ रुपये का QIP

Piramal Finance ने करीब 2,100 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया है। इसकी इश्यू प्राइस 2,000-2,110 रुपये प्रति शेयर के बीच रखी गई है।

इसके अलावा Lenskart में भी अगले कुछ दिनों में करीब 2,800-2,900 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील होने की संभावना जताई जा रही है। संभावित सौदा मौजूदा बाजार भाव से करीब 5 फीसदी डिस्काउंट पर हो सकता है।

HEG के ग्रेफाइट कारोबार का डीमर्जर

HEG के ग्रेफाइट कारोबार के डीमर्जर पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। प्रस्ताव के मुताबिक कंपनी के शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले ग्रेफाइट कारोबार का एक शेयर मिलने की बात कही गई है।

डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर तय की गई है। इस बीच रवि झुनझुनवाला ने कंपनी के Chairman, MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इन जिम्मेदारियों को रिजू झुनझुनवाला संभालेंगे।

आज मंथली एक्सपायरी, बढ़ सकती है Volatility

आज बाजार के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक NSE के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी है। निफ्टी, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल्स के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी भी आज है।

इसके अलावा निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी भी आज ही है। यह CAS लागू होने के बाद पहली मंथली एक्सपायरी है।

एक साथ कई कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी होने के कारण बाजार में वोलेटिलिटी बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ट्रेडर्स को खासतौर पर इंट्राडे उतार-चढ़ाव से सावधान रहना होगा।

एशियाई करेंसी में मिला-जुला कारोबार

डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला रुख देखने को मिला। इंडोनेशियाई रुपिया करीब 0.15 फीसदी कमजोर, जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन करीब 0.15 फीसदी मजबूत रहा।

थाई बाहत और ताइवान डॉलर में क्रमशः 0.10 फीसदी और 0.05 फीसदी की मजबूती रही। सिंगापुर डॉलर और मलेशियाई रिंगित भी मामूली बढ़त में रहे।

दूसरी ओर जापानी येन करीब 0.02 फीसदी कमजोर रहा। फिलीपीन पेसो और चीनी रेनमिनबी में भी मामूली कमजोरी देखने को मिली।

FII-DII फंड फ्लो

24 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FII नेट खरीदार रहे। उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में करीब 1,181 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने भी खरीदारी जारी रखी। DIIs ने 24 अगस्त को करीब 2,493 करोड़ रुपये का निवेश किया। खास बात यह है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी लगातार 10वें कारोबारी सत्र में जारी रही।

आज बाजार में किन चीजों पर रखें नजर?

आज ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख फैक्टरों में मंथली एक्सपायरी, गिफ्ट निफ्टी, ग्लोबल मार्केट, कच्चे तेल की कीमत, ईरान-अमेरिका तनाव, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और FII-DII फंड फ्लो शामिल रहेंगे।

इसके अलावा TCS, Hindustan Copper, Piramal Finance, HEG, फर्टिलाइजर और IT शेयरों में कंपनी से जुड़ी खबरों के कारण खास हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में किसी भी ट्रेड से पहले बाजार की शुरुआती चाल और वोलैटिलिटी को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में निवेश या ट्रेडिंग का फैसला लेने से पहले अपनी रिसर्च और वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

Gaja IPO Listing: 15% के लिस्टिंग गेन के साथ शेयरों की शानदार एंट्री, 33 गुना सब्सक्रिप्शन का मिला फायदा

Dhanwel Seeds IPO Listing: ₹99 पर फ्लैट लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट, निवेशकों को हुआ नुकसान

Gujarat Energy Share Price: मॉर्गन स्टेनली ने घटाई रेटिंग, टारगेट प्राइस ₹523 से घटाकर ₹240 किया

Mopshop IPO Listing: ₹138 के शेयर की डिस्काउंट पर लिस्टिंग, निवेशकों को लगा झटका

Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; तीन लिस्टिंग और Groww, Cipla, Rama Steel समेत इन शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

TAGGED: FII DII Data, Gift Nifty, Market News Today, Monthly Expiry, Nifty Expiry, Nifty Today, sensex today, share market today, stock market news, Stock Market Today
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Namam Sharma Senior Editor – Newsjagran
Follow:
नमम शर्मा, Newsjagran के सीनियर एडिटर हैं। बिज़नेस न्यूज़, कमोडिटी बाज़ार, सोना-चांदी भाव, पेट्रोल-डीजल रेट और फाइनेंस में 9 साल का अनुभव। हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के जानकार।
Previous Article gaya-bangkok-direct-flight-indigo-flight-fare-schedule बिहार से थाईलैंड की सीधी उड़ान शुरू, 3 घंटे में पहुंचेंगे बैंकॉक; जानें किराया और पूरा शेड्यूल
Next Article asian-market-today-tech-stocks-selloff-kospi-nikkei-nvidia-results Asian Market Today: Nvidia के नतीजों से पहले एशियाई बाजारों में हड़कंप, Kospi 3.37% टूटा; टेक शेयरों में भारी बिकवाली

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

ipo-gmp-today-mainboard-sme
Current IPO GMP Today: 26 अगस्त को इन IPOs का GMP सबसे ज्यादा, ESDS Software Solution 65% प्रीमियम पर
शेयर बाज़ार फाइनेंस
live-petrol-diesel-price
Petrol Diesel Price Today: आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
gold-price-today
Gold Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
silver-price-today
Silver Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
crude-oil-price-today
Crude Oil Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट या तेजी? जानिए आज का लेटेस्ट अपडेट
कमोडिटी फाइनेंस
png-price-today
PNG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में PNG गैस के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
cng-price-today
CNG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में CNG के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
lpg-price-today
LPG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
government-spending-as-percent-of-gdp-kiribati-marshall-islands-ukraine
USD/INR Live Chart: डॉलर बनाम रुपया, आज का एक्सचेंज रेट, लाइव चार्ट और पूरा विश्लेषण
फाइनेंस
bitcoin-price-today-live-chart-hindi
Bitcoin Price Today: लाइव बिटकॉइन प्राइस, चार्ट, मार्केट कैप और निवेश से पहले जानें जरूरी बातें
फाइनेंस

महत्वपूर्ण पृष्ठ

  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार

त्वरित लिंक्स

  • 8 वेतन आयोग
  • सरकारी योजनाएं
  • बिजनेस न्यूज़
  • Advertise With Us
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
  • Terms of Service

Discover News Jagran

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer & Affiliate Disclosure
  • Editorial Policy
  • Author Bio & Team
  • Career

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today
NewsjagranNewsjagran
© 2026 News Jagran Digital Media | Google News Approved | MSME: Udyam-HR-05-0178310
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Manage Consent
To provide the best experiences, we use technologies like cookies to store and/or access device information. Consenting to these technologies will allow us to process data such as browsing behaviour or unique IDs on this site. Not consenting or withdrawing consent, may adversely affect certain features and functions.
Functional Always active
The technical storage or access is strictly necessary for the legitimate purpose of enabling the use of a specific service explicitly requested by the subscriber or user, or for the sole purpose of carrying out the transmission of a communication over an electronic communications network.
Preferences
The technical storage or access is necessary for the legitimate purpose of storing preferences that are not requested by the subscriber or user.
Statistics
The technical storage or access that is used exclusively for statistical purposes. The technical storage or access that is used exclusively for anonymous statistical purposes. Without a subpoena, voluntary compliance on the part of your Internet Service Provider, or additional records from a third party, information stored or retrieved for this purpose alone cannot usually be used to identify you.
Marketing
The technical storage or access is required to create user profiles to send advertising, or to track the user on a website or across several websites for similar marketing purposes.
  • Manage options
  • Manage services
  • Manage {vendor_count} vendors
  • Read more about these purposes
View preferences
  • {title}
  • {title}
  • {title}
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?