Sanvika From Phulera Village Created Ruckus In Style : जितेंद्र कुमार स्टारर मशहूर वेब शो ‘पंचायत 3’ में प्रधान जी और प्रधान पत्नी मंजू देवी की बेटी रिंकी का किरदार निभाने वाली अदाकार सानविका की लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ‘फुलेरा’ भोली-भाली रिंकी का यह अंदाज देख फैन्स भी उनकी खूबसूरत की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
Sanvika From Phulera Village Created Ruckus In Style
‘फुलेरा’ की रिंकी के अंदाज ने मचाया बवाल

वेब शो ‘पंचायत 3’ में प्रधान जी और प्रधान पत्नी मंजू देवी की बेटी रिंकी का किरदार एक्ट्रेस सानविका निभा रही हैं. शो के दौरान सलवार-कमीज पहनने वाली रिंकी का किरदार काफी सीधा-सादा और भोला-भाला है, लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. रिंकी उर्फ सानविका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.
सानविका ने लाइट मेकअप से बनाया दीवाना

सानविका ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है. सानविका ने इस ड्रेस के साथ कानों में मोतियों वाले बड़े से ईयररिंग्स पहने हुए हैं. सानविका ने सफेद रंग की हील्स पहनी हुई हैं. लाइट मेकअप के साथ सानविका ने अपने लुक को पूरा किया है. सानविका का मेकअप इतना लाइट है कि वह नो मेकअप लुक दे रहा है.
सानविका का ग्लैमरस अंदाज

सानविका अपने इस नए लुक से फैन्स का दिल जीत रही है. सानविका का यह नया ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है. फैन्स सानविका की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. शो में अपनी सादगी से दिल जीतने वाली सानविका अब ग्लैमरस स्टाइल से भी अपना दीवाना बना रही हैं.
मिनी ड्रेस में नजर आईं सानविका

सानविका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह ब्राउन कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. सानविका की इस ब्राउन ग्लैमरस ड्रेस की बाजू पूरी हैं और सफेद रंग की है. सानविका की इस ब्राउन ड्रेस पर आगे की तरफ खूब सारे बटन और चेन लगी हुई हैं.
सानविका का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है ‘पंचायत’

बता दें कि ‘पंचायत’ सानविका का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है. इससे पहले सानविका ने कुछ कमर्शियल्स में काम किया था. एक पुराने इंटरव्यू में सानविका ने कहा था कि उन्होंने कभी अभिनेता बनने का सपना नहीं देखा था और यह अवसर उनके सामने अचानक आ गया.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक्टिंग की दुनिया मे आईं सानविका

सानविका ने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी भूमिका को लेकर अनिश्चित थीं, लेकिन उन्हें अपने को-स्टार्स नीना गुप्ता और रघुबीर यादव से बहुत कुछ सीखने को मिला. सानविका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वह अपने करियर को लेकर कंफ्यूज थीं. ऐसे में वह मुंबई अपनी दोस्त के पास आ गईं और फिर एक्टिंग दुनिया में उनकी एंट्री हो गई.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


