Unknown Facts About Panchayat Actress Sanvika Singh : ‘पंचायत 3’ का हर किरदार अब लोगों के दिलों में बस चुका है. सीरीज को फैंस का भर-भरकर प्यार मिल रहा है. साथ हर कोई सीरीज के एक्टर्स के बारे में हर चीज जानने के लिए बेकरार रहता है.
Unknown Facts About Panchayat Actress Sanvika Singh
‘रिंकी’ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संविका सिंह

‘पंचायत 3’ से अशोक पाठक या जितेंद्र कुमार का नहीं बल्कि सीरीज में ‘रिंकी’ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस संविका सिंह भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं. सीरीज के तीसरे सीजन से सांविका को फेम और शोहरत मिली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांविका इस रोल के लिए भी ऑडिशन भी नहीं देना चाहती थी. जानिए फिर कैसे बनी वो ‘पंचायत’ की ‘रिंकी’…
संविका कई इंटरव्यूज दे रही हैं

दरअसल ‘पंचायत 3’ के बाद संविका कई इंटरव्यूज दे रही हैं. इसी दौरान एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने रोल के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब उन्हें उस रोल के लिए ऑफर मिला तो वो इसका ऑडिशन भी नहीं देना चाहती थी.
कंपनी में ऐड के लिए ऑडिशन देने जाती थी

संविका ने बताया कि वो हर रोज सीरीज की कास्टिंग करने वाली कंपनी में ऐड के लिए ऑडिशन देने जाती थी. ऐसे में जब एक बार वो वहां पहुंची तो देखा कि बहुत लंबी लाइन लगी है. इसलिए वो वापस घर चली गई और जब वापस ऑडिशन देने आई तो उनकी मुलाकात कास्टिंग कंपनी में काम करने वाले एक शख्स से हुई.
खुद को सेल्फ रिजेक्ट कर दिया था

संविका ने बताया कि उस शख्स ने मुझे देखा और कहा कि एक सीरीज के लिए रोल है. आप उसका ऑडिशन दे दीजिए. जब मुझे पता चला कि सीरीज क्या है और कौन बना रहा है, तो मैं हैरान हो गई और वहीं पर मैंने खुद को सेल्फ रिजेक्ट कर दिया था. मैंने सोचा था कि आखिर वो मुझे क्यों लेंगे.
कई बार ऑडिशन देने के लिए कहा

एक्ट्रेस ने बताया कि उस शख्स ने मुझे कई बार ऑडिशन देने के लिए कहा इसलिए मैं घर चेंज करने तो चली गई, लेकिन वहां जाकर भी मेरा मन नहीं माना और मैं वापस नहीं लौटी. ऐसे में कास्टिंग कंपनी से मुझे दोबारा कॉल आता है. जिसके बाद मैंने सोचा कि चलो ऑडिशन तो दे ही देते हैं. मैंने ये कभी नहीं सोचा था
मैंने ये कभी नहीं सोचा था

संविका ने बताया कि मैंने ये कभी नहीं सोचा था मेरा ऑडिशन उन लोगों को पसंद आ जाएगा और मैं ‘रिंकी’ का किरदार निभाऊंगी. अभी भी ये सपने जैसा लगता है. एक्ट्रेस ने कहा कि जिस शख्स ने मुझे ये रोल दिलवाया वो आज मेरा बहुत अच्छा दोस्त भी है.
संविका एक्ट्रेस का असली नाम नहीं

आपको बता दें कि संविका एक्ट्रेस का असली नाम नहीं है. उनका रियल नेम पूजा सिंह है, लेकिन उन्होंने सोचा कि ये बहुत कॉमन नाम है और इंडस्ट्री में भी इस नाम के लोग हैं. तो उन्होंने इसे बदलकर संविका कर लिया.
संविका के माता-पिता नहीं चाहते थे

संविका के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग में कदम रखे. लेकिन संविका को हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना था. इसलिए वो मुंबई आ गईं. ‘पंचायत’ से पहले उन्होंने ‘हजामत’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


