Ananya Panday Found On Italy Trip After Break Up : काफी समय से अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बनीं अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इटली ट्रिप कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बदला-बदला सा अंदाज नजर आ रहा है. चलिए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के इस खूबसूरत स्टाइल और लुक पर. अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
Ananya Panday Found On Italy Trip After Break Up
अनन्या पांडे

हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं. अनन्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनको बेहद पसंद किया जा रहा है. साथ ही फोटो में फैंस उनके बदले-बदले अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. फोटो पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं.
इटली ट्रिप पर निकलीं अनन्या पांडे

अनन्या ने तस्वीरें शेयर की हैं उनके इटल ट्रिप के दौरान की हैं. फोटो में अनन्या के फेस पर बेहद प्यारी सी स्माइल भी देखी जा सकती है, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है. ब्रेकअप की खबरों के बीच कई इवेंट्स के दौरान अनन्या उदास नजर आ रही थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे वो मूव ऑन कर रही हैं, जिसको देख उनके फैंस की काफी खुश हैं.
अनन्या पांडे का ब्रेकअप

अनन्या पांडे ने पिछले साल करण जौहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ पर बातचीत के दौरान आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में हिंट्स दिए थे, जिसके बाद से लगातार दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगीं और अब कुछ हफ्तों पहले दोनों अपने ब्रेकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए थे, जिसका असर एक्ट्रेस के चेहरे पर भी देखने को मिल रहा था.
अनन्या पांडे का ग्लैमरस स्टाइल

शेयर की गई फोटोज में अनन्या पांडे पीच कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी कर रखा है और अपने बालों को बांधा हुआ है. इसके अलावा अनन्या कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘Milan at night’.
अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था. एक्ट्रेस अब जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशक में बन रही फिल्म ‘कंट्रोल’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ ‘शंकरा’ फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. साथ ही उन्होंने ‘इनसाइड आउट 2’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


