Nephew Of Govinda Released His Song-‘Hui Aashiqui’ : गोविंदा के भांजे विनय आनंद का रोमांटिक सॉन्ग ‘हुई आशिकी’ रिलीज हो चुका है. जानिए विनय आनंद ने क्या बताया अपने इस गाने को लेकर
Nephew Of Govinda Released His Song-‘Hui Aashiqui’
विनय आनंद का हुई आशिकी सॉन्ग हुुआ रिलीज

Nephew Of Govinda Released His Song-‘Hui Aashiqui’ : बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से 90 के दशक में सभी के दिलों पर छाने वाले अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद का गाना “हुई आशिकी” रिलीज हो चुका है. उनका ये गाना दिल को छू लेने वाला है.
गाने में प्यार में पड़ने के सफर को खूबसूरती से पेश किया गया है. विनय आनंद का ये गाना अन्नपूर्णा म्यूजिक से रिलीज हुआ है और दर्शकों को यह खूब पसंद भी आ रहा है. इस गाने में विनय आनंद की आवाज का जादू जहां लोगों पर छा रहा है, वहीं गाने के वीडियो में उनकी अदाकारी भी लाजवाब है.
‘हुई आशिकी’ को खुद विनय आनंद ने दी है अपनी खूबसूरत आवाज

आपको बता दें कि “हुई आशिकी” को विनय आनंद ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. लिरिक्स संजय कबीर का है. कोरियोग्राफर ज्योति आनंद ने की है और एडिटिंग भी ज्योति आनंद के द्वारा ही किया गया है. गाने के प्रोड्यूसर विनय आनंद हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. अब ये गाना काफी चर्चा में बना हुआ है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
दिल में उतर जाएगा ये सॉन्ग विनय आनंद ने किया वादा

गाने को लेकर विनय आनंद ने कहा कि “हुई आशिकी” की धुन और और म्यूजिक आपको प्यार के उतार-चढ़ाव की पुरानी यादों की यात्रा पर ले जायेगा. उन्होंने कहा चाहे आप प्यार में हों या इसके बारे में याद कर रहे हों, ये गाना निश्चित रूप से आपके दिल में घर कर जाएगा.

विनय ने आगे कहा कि हमने इस गाने को बेहद खूबसूरती से प्रेजेंट किया है. इसमें प्यार का जो अक्श है, उसको भी दिखाने की कोशिश की है. इसके बाद एक्टर ने कहा कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए. मैं वादा करता हूं कि आगे और भी गाने लेकर आता रहूंगा.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


