Karishma-Amrita And Malaika Were Seen In Kitty Party : करीना कपूर, मलाइका, अमृता और करिश्मा कपूर ने बीती रात पार्टी की. ये पार्टी हुई करीना-सैफ के मुंबई वाले अपार्टमेंट में. जहां करीना ने मलाइका के साथ मैचिंग पायजामा पहना. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें.
Karishma-Amrita And Malaika Were Seen In Kitty Party
बॉलीवुड में जैसे सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे की दोस्ती है. इसी तरह करीना कपूर, मलाइका, अमृता और करिश्मा की भी पक्की यारी है. अक्सर चारों साथ में पार्टी करते नजर आते हैं. एक बार फिर बीती रात करीना कपूर के घर पर दोस्तों की महफिल बैठी. जहां करीना-मलाइका मैचिंग कोर्ड-सेट में नजर आए. मलाइका को करीना ने सोल सिस्टर तक कहा. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें.
शुक्रवार की रात करीना कपूर ने खुद ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की
ये फोटोज हैं करीना कपूर और सैफ अली खान के मुंबई अपार्टमेंट की. जहां उनकी सगी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने शिरकत की. चारों का फोटो बेबो ने दिखाया है.
मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर की पार्टी

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर मैचिंग पायजामा सेट्स पहने नजर आ रहे हैं. तो दूसरी फोटो में करिश्मा-अमृता ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं. करीना ने इस पोस्ट में लिखा कि ये दोस्ती अनंत है. हमेशा की तरह ट्विनिंग. हम हैं सोल सिस्टर्स. इस पोस्ट पर अमृता, करिश्मा और मलाइका ने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया.
करीना कपूर-करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की दोनों बेटियां हाल में ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी से लौटी हैं. इस पार्टी में जान्हवी कपूर, सारा अली खान, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह जैसे सितारे भी पहुंचे थे.
ब्रेकअप रूमर्स के बीच दिखीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा की पार्टी की ये तस्वीरें तब सामने आई हैं जब वह ब्रेकअप रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं. हाल में ही कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया हैं. हालांकि खुद एक्टर्स ने इस पर रिएक्ट नहीं किया है.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


