Celebs Spotted At Tania Shroff House Party : आइए, यहां देखते हैं तानिया की पार्टी में पहुंचने वाले बॉलीवुड सितारों की झलक. तानिया श्रॉफ ने बीती शाम अपने घर पर शानदार पार्टी रखी थी. जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों और स्टार किड्स ने शिरकत की थी. तानिया श्रॉफ की पार्टी में सुहाना खान, अनन्या पांडे, वेदांर रैना, इब्राहिम अली खान, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स स्टाइल के साथ पहुंचे थे.
Celebs Spotted At Tania Shroff House Party
सुहाना खान

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी स्टाइलिश अवतार में तानिया श्रॉफ की पार्टी का हिस्सा बनी थीं. सुहाना खान ने ब्लैक कटस्लीव बॉडीकॉन ड्रेस में अपने ग्लैमर का खूब जलवा दिखाया. सुहाना ने ब्लैक ड्रेस के साथ गले में डायमंड नेकलेस कैरी किया था. साथ ही सॉफ्ट मेकअप के साथ ओपन हेयर रखकर अपना लुक पूरा किया था.
अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बीती शाम जमकर अपने फैशन सेंस को फ्लॉन्ट किया. अनन्या पांडे ब्राउन कलर की कटस्लीव बॉडीकॉन ड्रेस पहन तानिया श्रॉफ की पार्टी में पहुंची थीं. अनन्या पांडे ने स्टाइलिश ड्रेस के साथ सॉफ्ट मेकअप और ओपन हेयर रखकर अपना लुक पूरा किया था.
भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ब्लैक कलर की सिजलिंग ड्रेस पहन तानिया श्रॉफ की पार्टी में पहुंची थीं. लो नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ भूमि पेडनेकर ने गले में एक लाइट वेट नेकलेस कैरी किया था. भूमि पेडनेकर का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इब्राहिम अली खान और वैदांग रैना

तानिया श्रॉफ की पार्टी में इब्राहिम अली खान और वैदांग रैना भी स्टाइलिश अवतार में पहुंचे थे. इब्राहिम अली खान ने ब्लू शर्ट और ब्लैक डेनिम्स में स्टाइल दिखाया. तो वैदांग ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ओपन शर्ट में डैशिंग लुक फ्लॉन्ट किया.
Also Read;
उर्फी जावेद

फैशनिस्टा उर्फी जावेद का भी बीती शाम अतरंगी अवतार देखने को मिला. उर्फी ने पिंक कलर के टॉप के साथ लूज ब्लैक ट्राउजर कैरी किया था. हैवी मेकअप के साथ उर्फी ने बालों को स्टाइलिश जूड़ा में बांधा था.
अर्जुन कपूर और ओरी

अर्जुन कपूर और ओरी भी तानिया की पार्टी का हिस्सा बने थे. अर्जुन ब्लैक कलर की प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक ही ट्राइजर में डैशिंग लुक फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए. तो वहीं ओरी ने कटी-फटी टी-शर्ट में अपने स्टाइल को कैमरा के सामने फ्लॉन्ट किया.
अरहान खान

तानिया श्रॉफ की हाउस पार्टी में नजर आए मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


