Jyoti Malhotra’s video surfaced from Pakistan High Commission : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यूट्यूबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो इफ्तार पार्टी में गई थीं. ज्योति मल्होत्रा वीडियो.
Jyoti Malhotra’s video surfaced from Pakistan High Commission
Jyoti Malhotra News: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया है. ज्योति पर पाकिस्तान को भारत की कई खुफिया जानकारी मुहैया करवाने का आरोप लगाया है. ज्योति की गिरफ्तारी के बाद उनकी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पाकिस्तान हाई कमीशन गई थीं. पाकिस्तान हाई कमीशन की इफ्तार पार्टी में ज्योति शामिल हुई थीं जिसमें वो लोगों से बात करती नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि मुझे भी पाकिस्तान जाना है.
ज्योति को पाकिस्तान एंबेसी में इफ्तार डिनर पार्टी के लिए बुलाया गया था. वहां पर वो दानिश से मिलकर बहुत खुश हो जाती हैं और एबेंसी की तारीफ करती नजर आ रही हैं.
दानिश ने ज्योति को सबसे मिलवाया
वायरल वीडियो में दानिश ज्योति को एंबेसी में सबसे मिलवाते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं ये सीडीए हैं. उसके बाद वो वहां के लोगों से मिलकर बात करती नजर आईं.
मुझे भी जाना है एक बार पाकिस्तान
ज्योति वहां पर लोगों से बात करते हुए उनका एक्सपीरियंस पूछ रही हैं. वो एक लेडी से पूछती हैं. वो बताती हैं कि वो एक बार पाकिस्तान होकर आई हैं और बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा है. इस पर ज्योति कहती हैं हाय, मेरा भी जाने का बहुत मन है. मुझे भी एक बार पाकिस्तान जाना है. उसके बाद वो लोगों को खुद को इंट्रोड्यूस करती हुई नजर आईं. ज्योति के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

ज्योति के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- न केवल वो बल्कि इस पार्टी के अधिकांश लोग संदिग्ध हैं और उन पर नजर रखी जानी चाहिए. दूसरे ने लिखा- इंडिया भी सोच रहा है- सांप पाल रखे हैं जनाब. एक ने लिखा- इस वीडियो में जितने भी लोग हैं उनकी जांच होनी चाहिए.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


