Happy Krishan Janmashtami 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद (Bhado) में आती है. जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह, उमंद और आनंद का पर्व है. इस दिन व्रत कर कुछ खास रंगों के वस्त्र पहनने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.
Happy Krishan Janmashtami 2024
श्रीकृष्ण का रंग, रूप बेहद ही मनमोहक था, श्यामवर्ण वाले कान्हा की एक झलक पाने के लिए गोपियां कई तरह के जतन करती थी. श्रीकृष्ण को कुछ खास रंग बेहद प्रिय थे, कहते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर उन रंग के कपड़े पहनने से बाल गोपल की कृपा बरसती है.

श्रीकृष्ण को गुलाबी, लाल, पीला, मोरपंखी रंग बेहद प्रिय है. 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर इस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है. मान्यता है कि मां यशोदा भी कान्हा को ज्यादातर इन्हीं रंगों के कपड़े पहनाती थीं.

बाल गोपाल को गोपी चंदन बेहद प्रिय है, जन्माष्टमी पर पूजा में तो इसका इस्तेमाल करें साथ ही स्वंय भी गोपिका चंदन से तिलक करें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है.

जन्माष्टमी के दिन रातरानी के फूलों का इत्र लगाना अच्छा माना जाता है. कहते हैं श्रीकृष्ण के शरीर से भी मादक गंध आती थी. ग्रंथों के अनुसार कान्हा के शरीर से अष्टगंध की सुगंध आती थी. इस खुशबू से वह जल्द प्रसन्न होते हैं.

जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा जी को बांसुरी प्रिय है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखने से सुख और समृद्धि का आगमन होता है.

कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी. इस दिन कान्हा को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करने से व्यक्ति की समस्याओं का अंत होता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


