Strong Entertainment on OTT waiting for You : ओटीटी पर तो कभी भी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती रही हैं. ऐसे में इस वीक भी आपके देखने के लिए बहुत कुछ है. तो चलिए आपको कुछ फिल्मों-सीरीज के बारे में बताते हैं.
Strong Entertainment on OTT waiting for You
OTT Release This Week: अगस्त का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और मूवी-सीरीज लवर्स इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस वीक सिनेमा लवर्स के लिए काफी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि तमाम सारी बेहतरीन फिल्में और वेब शो रिलीज होने जा रहे हैं. अगर उनको आप पहले थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है. उन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं.
फॉलो कर लो यार

अपने अजीबो-गरीब कपड़ों से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली उर्फी जावेद ‘फॉलो कर लो यार’ के जरिए अपनी जिंदगी के किस्सों के खुलासे करेंगी. उनका यह शो 22 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगा.
कल्कि 2898 एडी

लिस्ट में सबसे पहला नाम तो प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का है. यह फिल्म कुछ महीने पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसने बंपर कमाई की थी. अब कल्कि 2898 एडी प्राइम वीडियो पर 22 अगस्त को रिलीज हो रही है.
पचिनको

वेब शो ‘पचिनको’ की कहानी 1910 और 1989 के बीच की है, जिसमें कोरिया पर जापानी कब्जा और द्वितीय विश्व युद्ध दोनों की कहानी शामिल हैं. इसे 23 अगस्त को एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है.
ब्लड फॉर डस्ट

‘ब्लड फॉर डस्ट’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, इसमें हैगिंग्टन क्लिफ अहम रोल में नजर आने वाले हैं. इस शो को 23 अगस्त को लॉयंगसेट प्ले पर देखा जाएगा.
तिकड़म

अमित सियाल की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘तिकड़म’ 23 अगस्त को जियो सिनेमा पर आ रही है. इस फिल्म में ऐसे आदमी की कहानी है जो अपने छोटे शहर को छोड़कर बड़े शहर जाता है.
Also Read;
एंग्री यंग मैन

इसमें ‘एंग्री यंग मैन’ का भी नाम शामिल है. इस फिल्म को 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म में सिनेमा की मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद की कहानी दिखाई जाएगी.
रायन

धनुष की फिल्म ‘रायन’ भी एक थ्रिलर रिवेंज ड्रामा फिल्म है जो कि सिनेमाघरों में गदर मचा चुकी है और अब यह ओटीटी पर आ रही है. इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.
द फॉग

अगर आपको सुपरनेचुरल ड्रामा शो पसंद हैं तो 23 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर पर कोरियन ड्रामा ‘द फॉग’ रिलीज किया जाएगा.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


