Gold Reserve Of Indian Womens Is Much Ahead Of Pakistan Government : रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ भारतीय परिवारों के पास जो सोना पड़ा है, वह 25 से 27 हजार टन के बराबर है. सबसे बड़ी बात कि यह भारत के आधिकारिक गोल्ड रिजर्व से अलग है.
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच स्थिति गंभीर हो गई है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ कई फैसले लिए हैं.
Gold Reserve Of Indian Womens Is Much Ahead Of Pakistan Government
इन दोनों देशों के बीच की स्थिति को देखते हुए सवाल उठने लगे हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ी तो उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर क्या असर पड़ेगा. इसके साथ ही दोनों देशो के गोल्ड रिजर्व पर भी चर्चा शुरू हो गई है. चलिए, आपको आज इस खबर में बताते हैं कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान के पास कितना गोल्ड रिजर्व है.
भारत के पास कितना गोल्ड रिजर्व है?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास 876 टन सोना है, जो कि राष्ट्रीय रिजर्व में शामिल है. वहीं, सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले देशों की बात करें तो उसमें अमेरिका सबसे आगे है. दिसंबर 2024 तक अमेरिका के पास 8,134 टन सोना था, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है. इसके बाद जर्मनी और फिर चीन का नंबर आता है.
पाकिस्तान के पास कितना गोल्ड रिजर्व?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास दिसंबर 2024 तक जो सोना रिजर्व में पड़ा था, वह 64.7 टन था. इसकी कीमत का अगर अंदाजा लगाएं तो ये करीब 5.43 बिलियन डॉलर के आसपास है.
अगर आपको लग रहा है कि पाकिस्तान के पास जो सोना मौजूद है, वो ज्यादा है तो जरा ठहरिए. दरअसल, सिर्फ भारतीय परिवारों के पास जो सोना पड़ा है, वह इससे कहीं ज्यादा है.
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ भारतीय परिवारों के पास जो सोना पड़ा है, वह 25 से 27 हजार टन के बराबर है. सबसे बड़ी बात कि यह भारत के आधिकारिक गोल्ड रिजर्व से अलग है. यानी अगर सिर्फ भारतीय परिवारों के सोने को एक तरफ रख दिया जाए तो वह सोना पाकिस्तान की सरकार के पास मौजूद कुल सोने से कई हजार गुना ज्यादा हो जाएगा.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


