Horror Movies के फैन हैं तो देख डालिए ये 5 मूवीज : हॉरर फिल्मों का चलन फिर से चल रहा है. लोग रोमांटिक फिल्में देखने की बजाय हॉरर फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं. आप भी हॉरर के फैन हैं तो प्राइम वीडियो पर देख डालिए ये फिल्म. हॉरर फिल्में.
Horror Movies के फैन हैं तो देख डालिए ये 5 मूवीज
Horror Movies On Prime: हॉरर फिल्मों का ट्रेंड दोबारा से आ चुका है. लोग इस तरह की फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं चाहे बाद में उन्हें डर ही क्यों न लगे. हॉरर जॉनर को लेकर कई फिल्में और वेब सीरीज बन रही हैं. हाल ही में प्राइम वीडियो पर खौफ नाम की हॉरर वेब सीरीज रिलीज हुई है. ये इस समय बहुत ट्रेंड में है. लोग इसे देखकर बहुत डर रहे हैं. खौफ अगर आपको पसंद आ रही है तो आपको कुछ बेहद डरावनी फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे देखने के बाद रात को अकेले रहने में आपकी हालत खराब हो जाएगी.
कोल्ड केस
इस फिल्म में हॉरर को एक अलग तरीके से दिखाया गया है. हॉरर को मर्डर मिस्ट्री से जोड़ा गया है. इस फिल्म में साउथ के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए हैं. कोल्ड केस में एक भूतिया फ्रिज का कनेक्शन दिखाया गया है.
अरनमनई 4
ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आईं थीं. तमन्ना अपने अंदाज से लोगों को डराती नजर आईं थीं. ये 2024 की शानदार फिल्मों में से एक है.
छोरी
नुसरत भरूचा छोरी के बाद से हिट हो गई थीं. इस फिल्म ने लोगों को इतना डराया कि अब इसका दूसरा पार्ट भी आ गया है. छोरी भी लोगों को डराने में कामयाब साबित हुई थी.
इविल डेड राइज
ये एक शानदार हॉरर फिल्म है. इसका जब ट्रेलर आया था तभी लोगों की रुह कांप गई थी. इस फिल्म ने तो लोगों को खूब डराया है. अगर आपको भी इस तरह की फिल्में पसंद है तो इसे प्राइम वीडियो पर देख डालिए. मगर इविल डेड राइज को देखने के लिए आपको प्राइम पर रेंट देना होगा.
परी
अनुष्का शर्मा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वो हर तरह के जॉनर में काम कर चुकी हैं. अनुष्का ने हॉरर फिल्म परी में काम किया था. इस फिल्म से उन्होंने लोगों को खूब डराया है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


