Couple Song Angaaron Of Pushpa 2 Wreaked Havoc : ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने आज अपडेट शेयर करके बताया है कि कपल सॉन्ग Angaaron 29 मई 2024 को रिवील किया जाएगा. ‘पुष्पा 2’ का नया गाना Angaaron सामने आने के लिए एकदम तैयार है.
Couple Song Angaaron Of Pushpa 2 Wreaked Havoc
Couple Song Angaaron Of Pushpa 2 Wreaked Havoc : अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर का नया गाना Angaaron एक कपल सॉन्ग होगा. ‘पुष्पा: द राइज’ की ताबड़तोड़ सक्सेस के बाद फिल्मी फैंस को ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतजार है. ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए फैंस की इसी बेसब्री को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने आज नया अपडेट शेयर कर दिया है. ‘पुष्पा 2’ के दूसरे गाने Angaaron का प्रोमो सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है. ‘पुष्पा: द रूल’ के गाने में श्रीवल्ली के साथ-साथ सामी का भी डैशिंग अवतार देखने को मिलने वाला है.
आने वाला है ‘पुष्पा 2’ का नया गाना

‘पुष्पा 2’ का नया कपल सॉन्ग Angaaron 29 मई 2024 की सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर सोशल मीडिया पर रिवील किया जाएगा. इस गाने में श्रीवल्ली अपने सामी के साथ दिखाई देंगी. बुधवार को मेकर्स ने रश्मिका के गाने का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस का लुक रिवील नहीं किया गया था हालांकि उनकी झलक जरूर दिखाई गई थी. बता दें, ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फाजिल का भी धांसू अवतार देखने को मिलेगा. ‘पुष्पा 2’ के ट्विस्ट और टर्न्स देखने के लिए फिल्मी फैंस खूब बेताब हैं, और अब अल्लू-रश्मिका की फिल्म से नए गाने का प्रोमो आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.
‘श्रीवल्ली’ का दिखेगा जलवा

‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने Angaaron का प्रोमो अब सामने आ गया है. प्रोमो वीडियो की शुरुआत फिल्म सेट का पर्दा खुलने से होती है. और तभी बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘ओ श्रीवल्ली भाभी पुष्पा 2 का सेकेंड सिंगल रिलीज कर रहे हैं ना, वो गाना क्या है बताओ.’ फिर रश्मिका मंदाना कुर्सी से खड़े होती हैं और श्रीवल्ली वाला पोज करते हुए नए गाने के लिरिक्स गाती हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


