प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से फिलहाल गैर-जरूरी सोने की खरीद टालने की अपील के बाद देशभर में गोल्ड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं और निवेशकों से लेकर आम लोगों तक हर कोई गोल्ड मार्केट पर नजर बनाए हुए है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कुछ सितारों के पास करोड़ों रुपये का सोना, हीरे और चांदी का कलेक्शन मौजूद है?
चुनावी हलफनामों और सार्वजनिक दस्तावेजों के मुताबिक कई बड़े सितारों के पास भारी मात्रा में गोल्ड जूलरी और कीमती आभूषण हैं। इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास सबसे ज्यादा जूलरी?

बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan और उनकी पत्नी Jaya Bachchan इस सूची में सबसे ऊपर माने जाते हैं। 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक जया बच्चन के पास लगभग 40.97 करोड़ रुपये की सोने और हीरे की जूलरी है, जबकि अमिताभ बच्चन के पास करीब 54.77 करोड़ रुपये के आभूषण बताए गए हैं।
दोनों की कुल जूलरी संपत्ति करीब 95 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े चर्चित दंपतियों में सबसे बड़े जूलरी कलेक्शनों में से एक है।
कंगना रनौत के पास 6.7 किलो सोना

Kangana Ranaut भी गोल्ड और डायमंड कलेक्शन को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव हलफनामे के अनुसार उनके पास लगभग 6.7 किलोग्राम सोना है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
इसके अलावा उनके पास करीब 60 किलो चांदी और लगभग 3 करोड़ रुपये के हीरे भी मौजूद हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह किसी अभिनेत्री-राजनेता के सबसे बड़े निजी जूलरी कलेक्शनों में गिना जा सकता है।
हेमा मालिनी के पास भी है भारी गोल्ड कलेक्शन

दिग्गज अभिनेत्री और सांसद Hema Malini को भी सोने और हीरे के गहनों का काफी शौक माना जाता है। 2024 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 3.39 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण होने की जानकारी दी थी। वहीं इससे पहले 2011 में उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पास करीब 5 किलो सोना और 25 किलो से ज्यादा चांदी मौजूद थी।
स्मृति ईरानी के पास कितना है सोना?
Smriti Irani के पास भी लाखों रुपये की जूलरी मौजूद है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास लगभग 37.48 लाख रुपये के सोने, हीरे और चांदी के आभूषण हैं। इनमें 24 कैरेट सोना, 18 कैरेट गोल्ड जूलरी और डायमंड जूलरी शामिल है।
थलापति विजय के पास कितना गोल्ड?

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और राजनेता Vijay यानी थलापति विजय भी इस सूची में शामिल हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 883 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके पास करीब 15 लाख रुपये की चांदी भी मौजूद है।
जया प्रदा के पास 2 किलो सोना

80 और 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री और पूर्व सांसद Jaya Prada के पास भी भारी मात्रा में गोल्ड मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स और चुनावी हलफनामों के मुताबिक उनके पास करीब 2 किलोग्राम सोना बताया गया था।
आखिर बॉलीवुड सितारे इतना सोना क्यों खरीदते हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे निवेश, पारिवारिक संपत्ति, सांस्कृतिक परंपरा और लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण गोल्ड और डायमंड में भारी निवेश करते हैं। भारत में सोने को संपत्ति, सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि बड़े सितारे अक्सर गोल्ड जूलरी, डायमंड सेट और लग्जरी आभूषणों पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं।
PM मोदी की अपील के बाद क्यों बढ़ी चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीद टालने की अपील की थी। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इंपोर्टर्स में शामिल है और सोने का आयात विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ाता है।
पश्चिम एशिया संकट और महंगे कच्चे तेल के बीच सरकार विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दे रही है। इसी वजह से गोल्ड खरीद को लेकर बहस तेज हो गई है।
Also Read:


