Big News About EPFO 3.0 : आ गई EPFO 3.0 को लेकर बड़ी न्यूज़, अब एटीएम से ही निकलेगा पैसा, जानें कब से मिलेगी ये सुविधा. केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ईपीएफओ का नया वर्जन अगल महीने यानी मई-जून से शुरू हो सकता है.
Big News About EPFO 3.0
EPFO 3.0 Updates: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ जल्द ही बड़ा बदलाव करने जा रहा है जिसके बाद पैसे निकालना और आसान हो जाएगा. केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ईपीएफओ का नया वर्जन अगल महीने यानी मई-जून से शुरू हो सकता है. इसके बाद करीब 9 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को इस अपडेट का फायदा मिलेगा.
श्रम मंत्री का कहना है कि नए प्लेटफॉर्म पर डिजिटल करेक्शन, ऑटो क्लेम सेटलमेंट और एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही प्रोसेस आसान और तेज होगा. यानी उसके बाद ईपीएफओ खाताधारकों को क्लेम के लिए न ही ऑफिस जाने की जरूरत होगी और न ही लंबा फॉर्म भरना पड़ेगा.
नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर
उन्होंने कहा कि सरकार पेंशन कवरेज को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के लिए अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और श्रमिक जन धन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के एकीकरण पर भी विचार कर रही है. उन्होंने श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराने के लिए कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के लाभार्थी जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा उपचार प्राप्त कर सकेंगे.
इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करने के लिए नामित निजी परमार्थ अस्पतालों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा. मौजूदा समय में ईएसआईसी 165 अस्पतालों, 1,500 से अधिक औषधालयों और लगभग 2,000 सूचीबद्ध अस्पतालों के माध्यम से लगभग 18 करोड़ लोगों को मुफ्त चिकित्सा मुहैया कराता है.
ईपीएफ 3.0 से मिलेगी काफी सुविधा

मंडाविया ने बताया कि ईपीएफओ 3.0 का वर्जन से सर्विसेज काफी ज्यादा पहले की तुलना में आसान हो जाएंगी और इसे मजबूत आईटी सिस्मट के साथ लागू किया जाएगा. इसमें पेंशन या निकासी की जानकारी आसानी से देखने के साथ ही एकाउंट होल्डर्स को ओटीपी वैरिफिकेशन के जरिए अपना डेटा अपडेट करने की भी सुविधा रहेगी.
केन्द्रीय श्रम मंत्री ने आगे ईपीएफओ के पास वर्तमान में ‘सरकार की गारंटी’ के साथ 27 लाख करोड़ रुपये का कोष है और वह 8.25 प्रतिशत ब्याज देता है. पहले से लागू केंद्रीयकृत पेंशन भुगतान प्रणाली से 78 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलता है, क्योंकि इससे उन्हें देश भर में किसी भी बैंक खाते में पेंशन प्राप्त करने की सुविधा मिलती है और इससे पहले नामित क्षेत्रीय बैंकों में खाते रखने की आवश्यकता समाप्त हो गई है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


