Best 10 Films Of 2025: साल 2025 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया और खूब कलेक्शन भी किया. यहां टॉप 10 फिल्मों की पूरी लिस्ट दी गई है. साल 2025 में छावा से लेकर रेड 2 और स्काई फोर्स सहित 10 फिल्मों ने मचाया धमाल
Top 10 Films Of 2025: साल 2025 में अब तक कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. हालांकि इनमें से ही कुछ ही दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाई हैं. चलिए आज हम यहां आपको साल 2025 में टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है साथ ही ये भी बताएंगे कि इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया
Best 10 Films Of 2025
साल 2025 की टॉप 10 फिल्में और इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस साल बॉक्स ऑफिस पर अब तक ऐतिहासिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी, रोमांटिक और क्राइम थ्रिलर सहित अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. दिलचस्प बात ये है कि साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में विक्की कौशल ने बाजी मारी. उनकी ऐतिहासिक ड्रामा छावा साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. वहीं दूसरे नंबर पर अजय देवगन की रेड 2 रही और तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की स्काई फोर्स है. यहां टॉप 10 फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

- छावा लिस्ट में नंबर 1 पर है इसने भारत में 615 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

- नंबर 2 पर अजय देवगन की रेड 2 है इसने 22 दिनों में 159.52 करोड़ की कमाई की है.
- स्काई फोर्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर है इसने भारत में 134.93 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- चौथी पोजिशन पर सिकंदर है इसका भारत में नेट कलेक्शन 129.95 करोड़ रुपये रहा.
- केसरी चैप्टर 2 पांचवे नंबर पर है अक्षय कुमार की इस फिल्म ने भारत में कमाई 92.89 करोड़ है.
- सनी देओल स्टारर जाट छठे नंबर पर है इसने अब तक 90.33 करोड़ का कारोबार किया है.
- द डिप्लोमैट सातवीं पोजिशन पर है इसका भारत में नेट कलेक्शन 40.73 करोड़ रुपये है.
- गेम चेंजर (हिंदी) 8वें नंबर पर है इसकी भारत में नेट कमाई 37.47 करोड़ रुपये है.
- सनम तेरी कसम रीरिलीज 9वीं पोजिशन पर है इसने भारत में 35.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
- देवा लिस्ट में 10वें नंबर पर है इसने 33.97 करोड़ का कारोबार किया.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


