Indians are cancelling flights to Türkiye and Azerbaijan : अब भारतीय यहां के लिए बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े होने का दावा किया है. बुकिंग कैंसिल.
Indians Are Cancelling Flights To Türkiye And Azerbaijan
Operation Sindoor: पहलगाम हमले को लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को तुर्की और अजरबैजान का समर्थन मिल रहा है. अब आलम यह है कि हॉलीडे डेस्टिनेशन के रूप में लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक माने जाने तुर्की और अजरबैजान के लिए ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग धड़ाधड़ कैंसिल हो रही है.

पाकिस्तान को समर्थन दिखाना पड़ा भारी
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, EasyMyTrip के फाउंडर और प्रेसिडेंट निशांत पिट्टी ने भी लोगों से तुर्की और अजरबैजान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. उनका कहना है कि तुर्की और अजरबैजान का पाकिस्तान को समर्थन दिखाने के बाद उनकी दृढ़ता से यही सलाह है कि इन देशों में केवल तभी जाएं जब बहुत जरूरी न हो.
मुंबई बेस्ड ट्रैवल आवास ब्रांड गो होमस्टेज ने भी तुर्की एयरलाइंस के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है. D2C ट्रैवल टेक्नोलॉजी फर्म वंडरऑन ने भी दोनों देशों के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है. पर्यटन के दृष्टिकोण से इन दोनों देशों के लिए चीन के बाद भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है.
तुर्की और अजरबैजान नहीं जाना चाह रहे भारतीय
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स ने कहा कि उन्होंने अजरबैजान, तुर्किए और उज्बेकिस्तान के लिए अपनी सभी बुकिंग कैंसिल कर दी है. इसी तरह से पिकयोरट्रेल के को-फाउंडर हरि गणपति ने कहा, ”हमने तुर्किये और अजरबैजान के लिए सभी नई बुकिंग रोकने का फैसला किया है. यह भारत के राष्ट्रीय हितों के साथ टकराव वाली नीतियों के खिलाफ एक रुख है.”
ग्राहक ट्रैवल कंपनियों से मांग रहे रिफंड
वंडरऑन के सीईओ और को-फाउंडर गोविंद गौर का कहना है कि उन्होंने भी अपनी सारी नई बुकिंग्स रोक दी है. वह आगे कहते हैं, जहां तक पहले से कराई गई बुकिंग की बात है, तो भारतीयों का कहना है कि वे वहां जाना नहीं जाना चाहते हैं और कस्टमर्स अपना रिफंड मांग रहे हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत से अजरबैजान और तुर्की के लिए बुकिंग में 50 परसेंट से अधिक गिरावट आने की उम्मीद थी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


