होली के दिन रंगों से कोसों दूर रहते हैं ये बड़े स्टार्स: आज हम आपको उन सितारों से मिलवा रहे हैं जो होली को कुछ खास पसंद नहीं करते और रंगों से कोसों दूर रहते हैं. आम लोग या सेलेब्स, होली का त्योहार हर कोई धूमधाम से मनाता है.
बहुत जल्द रंगों का त्योहार यानि होली आनी वाली है. इस साल ये त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा. जिसके लिए सेलेब्स भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं. जिन्हें होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है?
होली के दिन रंगों से कोसों दूर रहते हैं ये बड़े स्टार्स
रणबीर कपूर – इस लिस्ट का सबसे पहला नाम बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर का है. जो ‘बलम पिचकारी’ गाने में धूमधाम से होली मनाते दिखे. लेकिन रियल लाइफ में एक्टर को ये त्योहार पसंद नहीं है.

करीना कपूर खान – जी हां इस लिस्ट में करीना कपूर का भी नाम शामिल है. बेबो को अपने दादा राज कपूर के निधन के बाद से होली खेलना कुछ खास पसंद नहीं है.
हालांकि उनके बच्चे इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. एक्ट्रेस कई बार होली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं.

टाइगर श्रॉफ – एक्टर टाइगर श्रॉफ को भी होली पसंद नहीं है. इस दिन पर वो रंगों से दूर ही रहते हैं. उन्हें केमिकल रंग बिल्कुल पसंद नहीं है.

रणवीर सिंह – बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह भी होली के दिन घर पर ही आराम करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है होली पर लोग गलत कलर और गंदा पानी यूज करते हैं जो सही नहीं है.

कृति सेनन – एक्ट्रेस कृति सेनन को भी होली का त्योहार पसंद नहीं है. एक्ट्रेस अपनी स्किन की काफी केयर करती हैं इसलिए वो रंगों से बचती हैं.

जॉन अब्राहम – एक्टर जॉन अब्राहम भी होली नहीं खेलते. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को लगता है कि इससे पानी की बर्बादी होती है और केमिकल वाले रंग हमारी प्रकृति के लिए ठीक नहीं हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


