M3 चिप के साथ MacBook Air लॉन्च : Apple ने M3 चिप के साथ लॉन्च किया नया iPad Air Apple ने iPhone 16e के बाद अपना एक और प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने M3 चिपसेट के साथ नए iPad Air को लॉन्च किया है. यह ऐपल इंटेलीजेंस सपोर्ट के साथ आता है.
M3 चिप के साथ MacBook Air लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Apple ने एक नए और दमदार iPad Air को लॉन्च किया है. इसे M3 चिप से लैस किया गया है और इसमें ऐपल इंटेलीजेंस के फीचर्स मिलेंगे. यह पहली बार है, जब आईपैड एयर में एडवांस्ड ग्राफिक्स आर्किटेक्चर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह M1 चिप के साथ आने वाले आईपैड एयर की तुलना में दोगुना तेज है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसके लिए कितना पैसा चुकाना पड़ेगा.
M3 चिप के साथ MacBook Air : कीमत और उपलब्धता

आईपैड एयर को 11 और 13 इंच के साइज में लॉन्च किया गया है. ये ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे में उपलब्ध होंगे और इनमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे. 11 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये और 13 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 79,900 रखी गई है. इसके साथ कंपनी ने मैजिक कीबोर्ड भी लॉन्च किया है, जिसे 26,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. हालांकि, छात्रों और शिक्षकों के लिए इन सभी प्रोडक्ट्स को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इन्हें अभी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 12 मार्च से इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी.
M3 चिप के साथ MacBook Air : पहले से तेज होगा हर टास्क
ऐपल का कहना है कि नए आईपैड एयर पर कंटेट क्रिएशन से लेकर गेमिंग तक हर टास्क तेज स्पीड से होगा. पुराने मॉडल के मुकाबले M3 चिप इसे अलग बनाती है. इस चिप में 9-core GPU दिया गया है, जो ग्राफिक परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक तेज कर देता है. AI कैपेबिलिटीज शामिल करने के लिए इसमें पहले से तेज न्यूरल इंजन दिया गया है.
M3 चिप के साथ MacBook Air : ऐपल इंटेलीजेंस को करेगा सपोर्ट
कंपनी ने बताया कि नया आईपैड एयर ऐपल इंटेलजेंस को सपोर्ट करेगा. इसमें दिया गया क्लीन अप टूल फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटा सकता है. नोट्स ऐप में मैजिक वैंड मिलता है, जिससे यूजर किसी भी स्केच को शानदार तस्वीर में बदल सकते हैं. इसके साथ इसमें सिरी को भी अधिक कन्वर्सेशनल बनाया गया है. सिरी और राइटिंग टूल में ChatGPT को इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यूजर्स के लिए कुछ भी करना पहले से अधिक आसान हो गया है. यूजर्स की प्राइवेसी रखने के लिए यह ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग यूज करता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


