Mahashivratri 2025 पर दोस्तों को WhatsApp Stickers से दें बधाई: महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ गया है. अगर आप इस मौके पर अपने दोस्तों को बधाई देना चाहते हैं तो WhatsApp स्टिकर्स के जरिए अपने संदेश को और भी शानदार बना सकते हैं.
Mahashivratri WhatsApp Stickers: महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ गया है. 26 फरवरी को आने वाले इस पर्व के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. आजकल किसी भी पर्व की बधाई देने के लिए लोग सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं. आप भी WhatsApp के जरिए इस पर्व की बधाई दे सकते हैं. WhatsApp पर आप शिवरात्रि स्टिकर्स पैकेज के जरिए भी इस त्योहार की बधाई दे सकते हैं. इसमें इस त्योहार से जुड़े कई शानदार स्टिकर्स शामिल होते हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे इन स्टिकर्स को डाउनलोड कर सकते हैं.
Mahashivratri 2025 पर दोस्तों को WhatsApp Stickers से दें बधाई
एंड्रॉयड फोन पर ऐसे डाउनलोड करें स्टिकर्स

सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और किसी भी चैट विंडो में चले जाएं. आप चाहें तो ग्रुप चैट खोल सकते हैं या इंडिविजुअल चैट में भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है. इसके बाद चैट इंटरफेस में बने स्माइली आइकन पर टैप करें. इस पर टैक करने के बाद आपके स्टिकर्स आइकन खोजें और इस पर टैप करें. स्टिकर्स पैनल में आपको एक तरफ + बना दिखेगा. इस पर टैप कर आप एडिशनल स्टिकर्स डाउनलोड कर सकते हैं.
इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और गेट मॉर स्टिकर्स के ऑप्शन पर टैक कर दें. यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर रिडायरेक्ट कर देगा. इसके बाद सर्च बॉक्स में हैप्पी महाशिवरात्रि, शिवरात्रि या इससे संबंधित कोई कीवर्ड डालें. अब आपके सामने स्टिकर्स पैक आ जाएंगे. इन्हें डाउनलोड करें और WhatsApp में ऐड कर लें. एक बार डाउनलोड होने के बाद ये आप स्टिकर्स आइकन पर टैक कर माई स्टिकर्स से इन्हें एक्सेस कर सकते हैं.

आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


