विजया एकादशी 2025 व्रत : विजया एकादशी यानी विजय प्रदान करने वाला व्रत. विजया एकादशी फाल्गुन महीने में आती है. श्रीराम का भी इस एकादशी से गहरा नाता है.
Vijaya Ekadashi 2025 : विजया एकादशी एक पवित्र और शक्तिशाली व्रत है, जो हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है. विजया एकादशी सुख, समृद्धि और सफलता का प्रतीक है. इसके प्रभाव से साधक के जीवन में शुभ कर्मों में वृद्धि, मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. विजया एकादशी यानी ये विजय प्रदान करनी वाली एकादशी है. इस साल विजया एकादशी 2025 डेट, मुहूर्त और महत्व.
विजया एकादशी 2025 व्रत

श्रीराम का विजया एकादशी से नाता
भगवान राम ने लंका विजय करने के लिए बकदाल्भ्य मुनि के कहने पर समुद्र के तट पर विजया एकादशी का व्रत किया था. जिसके प्रभाव से रावण का वध हुआ और भगवान राम ने लंका पर जीत हासिल हुई थी.
विजया एकादशी 2025 डेट
विजया एकादशी 24 फरवरी 2025 सोमवार को है. इस दिन विजय प्राप्ति की कामना के लिए व्रत रखने का विधान है. कहते हैं कि विजया एकादशी के महात्म्य के श्रवण व पठन मात्र से ही व्यक्ति के समस्त पापों का विनाश हो जाता है.
विजया एकादशी 2025 मुहूर्त

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1.55 पर शुरू होगी और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1.44 मिनट पर होगा. एकादशी का व्रत सूर्योदय से अगले दिन द्वादशी के सूर्योदय तक किया जाता है.
- पूजा मुहूर्त – सुबह 6.51 – सुबह 8.17
विजया एकादशी का व्रत पारण समय (Vijaya Ekadashi 2025 Parana Time)
- व्रत पारण समय – सुबह 6.50 – सुबह 9.08 (25 फरवरी 2025)
मान्यता है कि एकादशी का व्रत पारण द्वादशी तिथि के भीतर न करने पाप के भागी बनते हैं, जो लोग इस व्रत का पारण नियम से नहीं करते हैं उन्हें इस व्रत का पूरा पुण्य भी नहीं मिलता है, यही कारण है कि एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व बताया गया है. पुराणों में एकादशी व्रत में व्रती को पूर्ण रात्रि जागकर पूजन करनी होती है. एकादशी व्रत को द्वादशी तिथि पर ही खोलना चाहिए.
विजया एकादशी का महत्व क्या है ?
पद्म पुराण और स्कन्द पुराण में वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि जब जातक शत्रुओं से घिरा हो तब विकट से विकट से परिस्थिति में भी विजया एकादशी के व्रत से जीत सुनिश्चित की जा सकती है. रावण से युद्ध लड़ने से पहले श्रीराम ने भी विजया एकादशी व्रत किया था. प्राचीन काल में कई राजा-महाराजा इस व्रत के प्रभाव से अपनी निश्चित हार को भी जीत में बदल चुके हैं.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


