महाशिवरात्रि के दिन बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद : भोलेनाथ का प्रिय शिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा, ऐसे में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आपको क्या भोग लगाना चाहिए आइए हम आपको बताते हैं.
Mahashivratri 2026 Bhog: हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, जो इस साल 15 फरवरी 2026, रविवार के दिन मनाया जाएगा. कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था, ऐसे में इस दिन शिव भक्त उपवास रखने के साथ ही महादेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की पूजा अर्चना करते हैं और भगवान भोलेनाथ को तरह-तरह के भोग भी अर्पित करते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद

ऐसे में आपको शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाना चाहिए, जिससे वह जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों के सभी मनोकामना पूरी करते हैं. आइए आपको बताते हैं महाशिवरात्रि के दिन आपको भगवान भोलेनाथ को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए.
पंचामृत से करें अभिषेक
भगवान शिव की पूजा के दौरान पंचामृत का विशेष महत्व होता है, खासतौर पर रुद्राभिषेक करने के दौरान दूध, दही, घी, शहद और चीनी से मिलाकर बना पंचामृत शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए, इससे भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं.
शिवरात्रि पर लगाएं खीर का भोग
भगवान शिव को सफेद रंग की चीजें बहुत प्रिय होती हैं, ऐसे में शिवरात्रि के दिन आप उन्हें साबूदाने या मखाने की खीर बनाकर भोग लगा सकते हैं, ऐसा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं.
शिवरात्रि पर ठंडाई का भोग
भगवान शिव को ठंडाई बहुत प्रिय होती है, खासकर भांग वाली ठंडाई इस दिन जरूर बनाई जाती है. मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब शिवजी ने विष पिया था, तो उनके शरीर में जलन होने लगी थी जिसे शांत करने के लिए उन्हें ठंडी चीजें चढ़ाई गई थी, इसलिए महाशिवरात्रि पर ठंडाई का भोग लगाने का विशेष महत्व भी होता है.
शिवरात्रि पर लगाएं हलवा का भोग
भगवान भोलेनाथ को आप महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध घी से बना हुआ सूजी या आटे का हलवा भी भोग लगा सकते हैं. आप चाहे तो व्रत में खाने वाले सिंघाड़े या कुट्टू के आटे का भोग भी बना सकते हैं.
दूध से बनी मिठाइयां
महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को आप दूध से बनी मिठाइयों का भोग भी लगा सकते हैं या फिर मावे की बर्फी बना सकते हैं, इससे शिवजी की कृपा जल्दी मिलती है.
Author Box
Author: Namam Sharma
About Author:
Namam Sharma NewsJagran में एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग खबरों को कवर करते हैं।
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


