Sonali Bendre Claimed Saroj Khan Wanted to Beat Me : पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाल ही में एक डांस रिएलिटी शो जज करती नजर आई थीं. सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से ज्यादा स्पेशल डांस परफॉर्मेंस के लिए खूब वाहवाही बटोरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं सोनाली बेंद्रे, जब फिल्मी दुनिया में आई थीं तो कोई ट्रेंड डांसर नहीं थीं. जी हां…सोनाली ने कोई फॉर्मल डांस ट्रेनिंग नहीं ली थी, ऐसा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है. साथ ही सरोज खान से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है.
Sonali Bendre Claimed Saroj Khan Wanted to Beat Me : सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और सरोज खान से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा, वह मुझे ‘मारने के लिए तैयार’ थीं. आइए, यहां जानते हैं आखिर सोनाली ने क्यों दिग्गज कोरियोग्राफर के लिए ऐसा कहा है.
Sonali Bendre Claimed Saroj Khan Wanted to Beat Me
सरोज खान थी ‘मारने के लिए तैयार’!

सोनाली ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करने के बाद कहा- ‘मैंने इंग्लिश बाबू देसी मेम किया, जहां सरोज खान मुझे मारने के लिए तैयार थीं क्योंकि मैं डांस नहीं कर पा रही थी और मैं एक बार डांसर का किरदार प्ले कर रही थी. आप इमेजिन कर सकते हैं वह किससे गुजर रही थीं? मैं स्ट्रगल कर रही थी. हर घंट में काम नहीं कर पा रही थी, मैं कोशिश कर रही थी कि कैसे डांस करना है और अहमद, जो सरोज जी के असिस्टेंट थे उस समय. और मुझे याद है कि वह कैसे मुझे चॉकलेट और आइसक्रीम की रिश्वत देते थे.’
ट्रेन्ड डांसर नहीं हैं सोनाली बेंद्रे!

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में मिड डे को एक इंटरव्यू दिया है. जहां सोनाली ने कहा- डांस नंबर्स की वजह से उन्हें बुरी एंग्जायटी हो गई थी. सोनाली ने कहा- ‘यह गजब है कि मैं कोई ट्रेन्ड डांसर नहीं हूं. मैं ट्रेंड एक्टर भी नहीं हूं. मैंने कभी थिएटर नहीं किया. तो गानों की शूटिंग मेंरे लिए बुरे सपने की तरह होती थी. मैं कई रातें सोई नहीं हुई हूं…’
सोनाली बेंद्रे का वर्कफ्रंट

सोनाली बेंद्रे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने ‘सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘डुप्लीकेट’, ‘दिलजले’, ‘भाई’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार एक्ट्रेस सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ के सीजन 2 में नजर आई हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


