Glance Of Sonakshi Sinha Dream House Interior Design : सोनाक्षी सिन्हा के एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून को शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हालांकि सोनाक्षी और जहीर की तरफ से शादी की खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है. शादी की खबरों के बीच आइए, यहां स्लाइड्स में हम आपको यहां दिखाते हैं सोनाक्षी सिन्हा के मुंबई वाले लग्जरी अपार्टमेंट की Inside फोटोज…
Glance Of Sonakshi Sinha Dream House Interior Design
सोनाक्षी सिन्हा का घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मुंबई वाले आलीशान अपार्टमेंट की फोटोज खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने घर का कोना-कोना दिखाया था. सोनाक्षी के लग्जरी अपार्टमेंट के लिविंग रूम से समंदर दिखाई देता है. यह तस्वीरें सोनाक्षी ने अपने लग्जरी फ्लैट में शिफ्ट होने से पहले शेयर की थीं.
सोनाक्षी के घर का कोना-कोना है खूबसूरत

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ड्रीम हाउस को बनाने में मदद करने वाले सभी आर्किटेक्ट्स का शुक्रिया करते हुए अपने लिविंग रूम से लेकर बेडरूम की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई थी. इस फोटो में सोनाक्षी के लिविंग रूम की झलक देखने को मिल रही है, जिसे एक्ट्रेस ने सफेद कलर के सोफा, स्टाइलिश सेंटर टेबल, यूनिक फर्नीचर और वुडन फ्लोरिंग और फॉल सीलिंग के साथ सजाया है.
सोनाक्षी ने बेडरूम की भी दिखाई झलक

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लग्जरी अपार्टमेंट के बेडरूम्स की झलक भी दिखाई है. एक्ट्रेस ने एक बेडरूम में बेड के पीछे ब्लू कलर में अलमीरा बनवाई है और साथ ही छत पर डिजाइनर वुडेन फॉल सीलिंग बनवाई है. जो रूम को एक एलिगेंट लुक दे रहा है. एक्ट्रेस ने बेडरूम के कमरे में व्हाइट कलर के परदे लगाए हैं, जिससे प्रोपर लाइटिंग रह सके. दो दूसरे रूम को एक्ट्रेस ने एकदम सिंपल और एलिगेंट रखा है.
सोनाक्षी के घर का एक्सरसाइज एरिया

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने योगा और एक्सरसाइज एरिया की झलक भी दिखाई थी. एक्ट्रेस के योगा एरिया में एक बड़ा-सा गोल शीशा लगा है, जो रूम में एस्थेटिक वाइब दे रहा है.
सोनाक्षी के घर में क्लोसेट भी हैं यूनिक और एलिगेंट

सोनाक्षी सिन्हा ने यहां अपने क्लोसेट की झलक भी दिखाई है. एक्ट्रेस ने एक रूम में सफेद रंग का क्लोसेट तैयार कराया है, तो दूसरे में ब्लू और वुडन कलर के फर्नीचर को रखा गया है. सोनाक्षी सिन्हा के लग्जरी अपार्टमेंट का कोना-कोना अपनी आलीशानियत बयां करता है.
सोनाक्षी के घर में बालकनी में भी बैठने का स्पेस

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लग्जरी अपार्टमेंट की बालकनी में भी बैठने के लिए स्पेस बनाया है. जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इस फोटो में दिखाई है. साथ ही उनके लिविंग रूम की झलक भी इस तस्वीर में देखने को मिल रही है.
सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में दिखाई दी हैं. ‘हीरामंडी’ में अपने ग्रे शेड कैरेक्टर से तारीफें बटोरने के बाद एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


