Ramayan Actor Ranbir Kapoor Spotted Holding Drink : रणबीर कपूर की एक फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में वह कथित तौर पर हाथ में ड्रिंक लिए दिख रहे हैं.
Ramayan Actor Ranbir Kapoor Spotted Holding Drink : रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी हैं. वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यह फिल्म महाकाव्य रामायण का रूपांतरण है जो कि दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए किुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने दावा किया था कि उन्होंने शराब और मांसाहारी खाना छोड़ दिया है. लेकिन अब उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जो कि कुछ और ही कहानी कह रही है.
Ramayan Actor Ranbir Kapoor Spotted Holding Drink
जब रणबीर ने किया एल्कोहल न लेने का दावा
रणबीर के हाथों में ड्रिंक देखने की एक वजह और है कि कुछ दिनों पहले अभिनेता ने दावा किया था कि वह रामायण फिल्म के लिए एल्कोहल और मांस-मछली खाना छोड़ दिया है. अब इस फोटो को देखने के बाद लोग भी अभिनेता से नाराज हैं और इसके लिए उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं.
हाथों में ड्रिंक लिए नजर आए रणबीर कपूर

एक्स अकाउंट पर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश की खूब सारी फोटोज वायरल हो रही हैं. उनमें से एक और फोटो इस वक्त सुर्खियों में है. इस फोटो में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. रणबीर कपूर ने ऑफ व्हाइट जैकेट और ट्राउजर कैरी किया है. अंबानी की पार्टी में वह मेहमानों से बातचीत कर रहे हैं और उनके पड़ोस में शनाया कपूर खड़ी नजर आ रही हैं. इस फोटो में गौर करने वाली बात यह है कि रणबीर ने अपने हाथ में कांच का एक गिलास पकड़ा है, जिसमें ड्रिंक नजर आ रही है.
रामायण के लिए स्टारकास्ट फीस

कुछ वक्त पहले इस फिल्म को लेकर खबरें आई थीं कि रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसका बजट भी चौंकाने वाला है. रामायण के पहले पार्ट के लिए 835 करोड़ रुपये का बजट है. वहीं स्टारकास्ट ने भी मोटी रकम चार्ज की है. रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए प्रति पार्ट 75 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. कोईमोई की रिपोर्ट की माने तो सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


