Ranbir And Sai Pallavi Film Will Release After 3 Yrs : रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चा में हैं. दंगल के डायरेक्टर ही इसे लेकर आ रहे हैं. अब मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी रिलीज डेट से लेकर बजट की जानकारी सामने आई है. मतलब ये कि दर्शकों को दो साल से ज्यादा इसका इंतजार करना पड़ेगा.
रणबीर कपूर और सई पल्लवी की ‘रामायण’ लगातार चर्चा में हैं. इसे बड़े पैमाने पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ला रहे हैं जो पहले ‘दंगल’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. अब ‘रामायण’ की रिलीज डेट और बजट को लेकर डिटेल सामने आई हैं. इसका बजट सुनकर तो आप हिल जाएंगे. जितने बजट में नितेश तिवारी इस फिल्म को बना रहे हैं उतने में तो दर्जन भर फिल्म बन जाए. आज तक की सबसे बेस्ट ‘रामायण’ रामानंद सागर वाली को माना जाता है. जिसका एक एपिसोड 9 लाख तो 78 एपिसोड का खर्चा 7 करोड़ रुपये था.

मगर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ तो करोड़ों रुपये में बन रही है.’बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ करीब करीब 835 करोड़ रुपये में बन रही है. संभव है कि ये बजट बढ़ व घट भी सकता है. वहीं फिल्म एनालिस्ट सुमित कडेल ने तो इसकी रिलीज डेट के बारे में भी बताया है.
Ranbir And Sai Pallavi Film Will Release After 3 Yrs
पहले बात करते हैं ‘रामायण’ के बजट की. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ‘रामायण’ एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है जिसके लिए मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे. इसे वह ग्लोबल लेवल पर ले जाना चाहते हैं. इसके लिए मेकर्स का 100 मिलियन यानी करीब 835 करोड़ रुपये बजट है. वह इस बजट को बढ़ा भी सकते हैं. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों को विजुअल्स पसंद आए और कोई कसर न रहे.
600 दिन की शूटिंग
इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मेकर्स ने ‘रामायण’ की शूटिंग के बाद पोस्ट प्रोडक्शन काम के लिए ही 600 दिन तय रखे हैं. ताकी साउंड से लेकर विजुअल्स पर काम हो. इन सब काम के लिए पीछे मेकर्स की एक ही तरकीब है कि इस फिल्म को ग्लोबली ले जाया जाए.
‘रामायण’ की कास्ट
‘रामायण’ की कास्ट की बात करें तो इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर तो सीता मैया के रूप में सई पल्लवी नजर आएंगी. वहीं लारा दत्ता कैकई के रोल में तो सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. वहीं जानकारी ये है कि शीबा चड्ढा मंत्रा के किरदार को निभा सकती हैं.
‘रामायण’ की रिलीज डेट

फिल्म एनालिस्ट सुमित कडेल ने ट्विटर पर ‘रामायण’ की रिलीज डेट को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ पार्ट वन अक्टबूर 2027 में दस्तक दे सकती है. दर्शकों को इसके लिए करीब तीन साल का इंतजार करना पड़ सकता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


