महाशिवरात्रि 2025 पर शिवजी की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट : यहां देखें पूजन सामग्री की फुल लिस्ट. महाशिवरात्रि के दिन आज यानि 26 फरवरी को भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे. जान लीजिए पूजा के लिए किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी.
Maha shivratri 2025 Puja Samagri: आज बुधवार 26 फरवरी 2025 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन भगवान शिव समेत पूरे शिव परिवार की उपासना की जाती है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं, झांकियां निकाली जाती हैं और पूजा-पाठ किए जाते हैं.
महाशिवरात्रि 2025 पर शिवजी की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

महाशिवरात्रि ऐसा पर्व होता है जिसमें सुबह से लेकर रात के चारों प्रहर भगवान शिव की अराधना होती है. विशेषकर निशिता काल में पूजन करना अत्यधिक शुभ फलदायी होता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धाभाव से भगवान का पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा का महत्व
शिवपुराण में महाशिवरात्रि के चार प्रहर की पूजा का महत्व बताते हुए कहा गया कि, इस दिन किए जाने वाले चार प्रहर की पूजा में पहले प्रहर की पूजा स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए, दूसरे प्रहर की पूजा धन-समृद्धि के लिए, तीसरे प्रहर की पूजा संतान सुख की कमाना और मनोकामना पूर्ति के लिए, वहीं चौथे प्रहर की पूजा मोक्ष और भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए होती है.
महाशिवरात्रि पर लोग अपनी श्रद्धा और क्षमतानुसार भगवान शिव का पूजन करते हैं. जैसे कुछ लोग विशेष पूजन करते हैं तो वहीं कुछ सरल पूजा करते हैं. कुछ भक्त मंदिर जाकर पूजा करते हैं और कुछ लोग घर पर भी पूजा करते हैं. आज के लिए भक्त सुबह पूजा भी करते हैं तो वहीं कई भक्त रात्रि में पूजन करते हैं. लेकिन भगवान शिव सच्चे मन से की गई हर प्रकार की पूजा का फल अवश्य देते हैं. लेकिन पूजा के लिए पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होती है. इसलिए जान लीजिए कि महाशिवरात्रि की पूजा के लिए आपको किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी. यहां देखें संपूर्ण पूजा सामग्रियों की सूची.
भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग, बेलपत्र, भांग, धतूरा, बेर के फल, रक्षासूत्र, सफेद चंदन, भस्म, तिल, जौ, पीली सरसों, साबुत चावल, लौंग,सुपारी, इचायची, पीला कपड़ा, सुपारी, गंगाजल या शुद्ध जल, माता पार्वती के लिए लाल रंग चुनरी और श्रृंगार क सामान, भगवान शिव के लिए वस्त्र आभूषण, पान के पत्ते, भोग के लिए फल, खीर या मिठाई, फूल, आम का पल्लव, हवन सामग्री, शिवलिंग अभिषेक के लिए दूध और दही, माचिस, मिट्टी का दीप, आरती और कथा की किताब.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


