Microsoft Office के फ्री वर्जन की टेस्टिंग चल रही है: Microsoft Office का जल्द ही एक फ्री वर्जन आने वाला है. फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है. इसमें यूजर्स बिना सब्सक्रिप्शन लिए डॉक्यूमेंट क्रिएट और एडिट कर पाएंगे.
Microsoft Office यूज करने के लिए अब पैसे चुकाने की जरूरत खत्म हो सकती है. दरअसल, कंपनी Microsoft Office के एक नए वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें यूजर्स Microsoft 365 का सब्सक्रिप्शन या लाइसेंस की खरीदे बिना भी डॉक्यूमेंट क्रिएट और एडिट कर पाएंगे. हालांकि, इसके पेड वर्जन के मुकाबले इसके फीचर कम रहेंगे और यूजर्स को विज्ञापन भी देखने पड़ सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इस बारे में अभी तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है.
Microsoft Office के फ्री वर्जन की टेस्टिंग चल रही है.

फ्री वर्जन में क्या-क्या होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विंडोज के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के फ्री वर्जन में यूजर्स को कुछ सेकंड के विज्ञापन देखने पड़ सकते है. पावरप्वाइंट, एक्सेल या वर्डन में डॉक्यूमेंट ओपन करने पर विज्ञापन दिखेंगे. बताया जा रहा है कि कुछ घंटों के नियमित अंतराल पर 15 सेकंड के म्यूटेड विज्ञापन चलेंगे. इसके अलावा इस वर्जन में क्रिएट और एडिट किए गए डॉक्यूमेंट को केवल वनड्राइव पर सेव किया जाएगा. फिलहाल इन्हें कंप्यूटर पर सेव करने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा. फ्री वर्जन में यूजर्स को ऐड-ऑन्स, वॉटरमार्क ऐड करने और डेटा एनलाइज करने जैसे फीचर्स भी नहीं मिलेंगे.
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का फ्री वर्जन ऐसे करें डाउनलोड
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का फ्री वर्जन यूज करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसका सेटअप डाउनलोड करें. अब किसी भी ऑफिस ऐप को ओपन करें और साइन-इन कर लें. इसके बाद कंटिन्यू फॉर फ्री पर क्लिक करें. इसके बाद अगली स्क्रीन पर सेव टू वनड्राइव का ऑप्शन सेलेक्ट करें. ध्यान रहे कि अभी तक फ्री वर्जन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. ऐसे में आपको कंटिन्यू फॉर फ्री का ऑप्शन न दिखे. कंपनी ने कहा है कि वह अभी इसकी लिमिटेड टेस्टिंग कर रही है. आगे चलकर कंपनी इसकी डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर सकीत है, लेकिन फिलहाल कंपनी की एड-सपोर्टेड और फ्री ऐप लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


