US China Tariff Tension के बीच बीजिंग का अब तक का सबसे बड़ा पलटवार : रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही नए रेगुलटरी सिस्टम तैयार हो जाता है उसके बाद अमेरिकी मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर्स समेत कुछ निश्चित कंपनियों के पास सामानों की सप्लाई करने पर स्थाई रुप से रोक लग जाएगी.
US China Tariff Tension के बीच बीजिंग का अब तक का सबसे बड़ा पलटवार
चीन के सामानों पर अमेरिकी निर्भरता

बीजिंग की तरफ से निर्यात पर रोक लगाने का ये कदम अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से छेड़े गए ट्रेड वॉर का नतीजा है. चीन 17 तरह के करीब 90 प्रतिशत दुनिया के दुर्लभ पृथ्वी खनिज का उत्पादन करता है, जिसका इस्तेमाल रक्षा से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल, एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में किया जाता है.
सात तरह से मीडियम और हैवी दुर्लभ पृथ्वी खनिजों में स्मारियम, गडिलिनियन, टर्बियम, डायसपोरियम, लुटेटियम, स्कैनडियम और यट्टिलिम संबंध चीजें हैं, जिसे एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया गया है. अमेरिका के पास सिर्फ एक ही दुर्लभ पृथ्वी खनि है, जबकि इनमें से अधिकतर का वो चीन से ही आयात करता है.
अमेरिका की तरफ से लगाए गए 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में बीजिंग ने दुर्लभ पृथ्वी खनिज पर रोक का कदम उठाया था ताकि चीनी सामानों पर उस वक्त लगाए गए 54 प्रतिशत टैरिफ का जवाब दिया जा सके. निर्यात रोक में न सिर्फ खनिज धातुएं हैं बल्कि मैग्नेट्स और कई ऐसी चीजें हैं, जिसे अमेरिका को रिप्लेस करना आसान नहीं होगा.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति ट्रंप

US China Tariff Tensions: ट्रंप के टैरिफ के बाद विश्व की दो आर्थिक धुरी अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में खटास अब चरम पर पहुंच चुका है. बीजिंग ने वाशिंगटन के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाते हुए कई महत्वपूर्ण और जरूरी सामानों की सप्लाई को रोक दिया है, जिनमें- मैग्नेट्स, दुर्लभ पृथ्वी खनिज और मेटल्स शामिल है. चीन के इस कदम से पश्चिमी देशों को हथियारों में इस्तेमाल होने वाले सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन निर्माताओं, एयरोस्पेस निर्माताओं, सेमीकंडक्टर कंपनियों और उपभोक्ता वस्तुओं की सप्लाई बंद होने का खतरा पैदा हो गया है.
चीन की सरकार निर्यात के लिए एक नया रेगुलेटरी सिस्टम का मसौदा तैयार कर रही है. एक तरफ जहां पॉलिसी तैयार की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मैग्नेट्स से लेकर कार और मिसाइल तक में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को कई चीनी बंदरगाहों पर रोक दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही नए रेगुलटरी सिस्टम तैयार हो जाता है उसके बाद अमेरिकी मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर्स समेत कुछ निश्चित कंपनियों के पास सामानों की आपूर्ति करने पर स्थाई रुप से रोक लग जाएगी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


