Ranbir-Alia 3rd Wedding Anniversary : रणबीर और आलिया बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं. आज ये जोड़ी अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है. वहीं एक बार रणबीर ने बीवी आलिया की खूब तारीफ की थी.
Ranbir-Alia 3rd Wedding Anniversary
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आज है तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Anniversary: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रोमांस 2018 में ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुआ था. 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने मुंबई स्थित घर में करीबी फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली थी. आज ये जोड़ी अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं. वहीं पिछले कुछ सालों में रणबीर और आलिया ने न केवल बॉलीवुड में दमदार कलाकार के रूप में अपनी जगह बनाई है, बल्कि वे इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल्स में से भी एक हैं. इस सबके बीच बता दें कि ‘रॉकस्टार’ एक्टर अपनी पत्नी आलिया के सबसे बड़े चीयरलीडर साबित हुए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ की थी.
रणबीर ने की थी बीवी आलिया की दिल से तारीफ

दरअसल 2022 में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया की खूब तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, “एक बात तो क्लियर है और मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं कि वह मेरी पत्नी है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में आलिया यकीनन अब तक की सबसे महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में से एक हैं. रणबीर ने आगे कहा था,”उन्होंने पर्दे पर जो काम किया है या जिस तरह से वह खुद को प्रेजेंट करती हैं, उनका वैल्यू सिस्टम और वह जिस पर कायम हैं, मैंने पुरुषों या महिलाओं में वह स्ट्रेंथ नहीं देखी है और मुझे लगता है कि हमें इसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए.”
रणबीर ने उस समय अपनी पत्नी को मिल रही निगेटिव कमेंट्स पर भी बचाव किया था. खासकर तब जब वह प्रेगनेंट थीं और ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन कर रही थीं. इस पर रणबीर ने कहा था, “मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने इस फिल्म की पूरी मार्केटिंग के दौरान प्रेगनेंट होने के बावजूद, जिस कंडीशन में वह थीं, मुझे लगता है कि आपको उनसे इंस्पिरेशन लेनी चाहिए. किसी भी तरह की आलोचना केवल जलन, शरारत और मूर्खता है और हमें इसे सीरियसली नहीं लेना चाहिए.”
रणबीर-आलिया वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में फिर से साथ नजर आएंगे. इस फिल्म विक्की कौशल भी हैं और ये 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच, रणबीर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साईं पल्लवी संग नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. वहीं आलिया भट्ट शरवरी वाघ के साथ ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


