TRAI ने मोबाइल यूजर्स को दी चेतावनी : इस अलर्ट के तहत अगर आपको भी KYC अपडेट या सिम बंद होने की बात के लिए कॉल आती है टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया है.
TRAI ने मोबाइल यूजर्स को दी चेतावनी
TRAI Warning: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के तहत अगर आपको भी KYC अपडेट या सिम बंद होने की बात के लिए कॉल आती है तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह ठगों का लोगों को धोखा देने का नया तरीका है. हाल ही में यह देखा गया है कि साइबर अपराधी खुद को TRAI का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी कॉल्स कर रहे हैं. इस कॉल में लोगों को डराया जाता है कि अगर वह अपना KYC अपडेट नहीं करते हैं तो उनकी सिम बंद कर दी जाएगी.

सरकार कर रही SIM कार्ड बदलने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार पुराने सिम कार्ड्स को बदलने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि सरकार पुराने सिम कार्ड्स को हटाकर नई तकनीक लाने की तैयारी में है. यह कदम देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी की जांच के बाद उठाया जा रहा है.
TRAI ने दी चेतावनी
Follow the TRAI WhatsApp channel for real time update:- https://t.co/dDZE2f6cDC @TheLallantop pic.twitter.com/H1RjhejFxc
— TRAI (@TRAI) April 8, 2025 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई ने यह साफ कर दिया है कि वह कभी भी केवाईसी या अन्य चीजों के लिए खुद कभी कॉल नहीं करता है. इसके अलावा जानकारी के लिए बता दें कि TRAI को किसी भी मोबाइल नंबर को बंद करने का अधिकार नहीं है. केवल टेलीकॉम कंपनियां, जैसे Jio, Airtel, आदि ही गलत KYC या बकाया बिल की स्थिति में नंबर बंद कर सकती हैं.
फर्जी कॉल आने पर करें ये काम

ट्राई ने यह भी साफ किया है कि उसने किसी भी बाहरी एजेंसी को KYC या SIM से जुड़ी कॉल करने की अनुमति नहीं दी है. TRAI ने यूजर्स को सलाह दी है कि इस तरह की किसी भी कॉल पर यूजर बिलकुल भी भरोसा न करें और उस नंबर की शिकायत तुरंत करें.
- शिकायत करने के लिए आपको बस नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना है.
- इसके अलावा संचार साथी पोर्टल या ऐप का इस्तेमाल करें.
- ऐप में जाकर “चक्षु” विकल्प चुनें और उस कॉल की पूरी जानकारी भरें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


