Monalisa Saare Look Went Viral : इन वीडियोज में मोनालिसा साड़ी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हैं, मोनालिसा की नई रील्स वायरल हो रही हैं.
Monalisa Saare Look Went Viral
Monalisa Saare look: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं. मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वो हर दिन रील्स वीडियोज बनाती हैं. हाल ही में उन्होंने साड़ी लुक में वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने जो रील बनाई है, उसमें वो पर्ल नेकलेस और लॉन्ग झुमके फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.
मोनालिसा का वायरल लुक
मोनालिसा का ये लुक वायरल है. फैंस को उनका अंदाज पसंद आ रहा है. मोनालिसा ने इस लुक में दो रील्स बनाई हैं. उन्होंने मैं तुझ में अपनी जान रख दूं और दुनिया चले न चले… गाने पर रील्स बनाई है. फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं. मोनालिसा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हैं. इसी के साथ लाइट मेकअप किया है और पर्पल शेड लिप्स्टिक लगाई है. उन्होंने इस लुक को साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया है.
बता दें कि मोनालिसा को महाकुंभ में माला बेचते हुए देखा गया था. यहीं से उनकी वीडियोज वायरल हुए थे. मोनालिसा की कजरारी आंखों ने फैंस का दिल लूट लिया था. इसके बाद मोनालिसा वायरल हो गई थीं. उन्हें फिल्म में भी काम का ऑफर आया था. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें साथ काम करने का ऑफर दिया था. वो पहली विदेश ट्रिप भी करके आईं. मोनालिसा नेपाल गई थीं.
फिलहाल सनोज मिश्रा मुश्किल में हैं. सनोज मिश्रा पर महिला के साथ रेप और धोखे का इल्जाम लगा है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. सनोज के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि सनोज अच्छे इंसान हैं. उनके साथ जो हो रहा है वो गलत है. बकौल मोनालिसा वो दो बार खुद सनोज के साथ रही है, लेकिन सनोज ने मोनालिसा के साथ कुछ गलत नहीं किया. कोई गलत बर्ताव नहीं किया.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


