Things about Sidhbali Mandir Kotdwar : भारत में बजरंगबली हनुमान जी के अनेकों मंदिर स्थित है. लेकिन देवों की भूमि उत्तराखंड में सिद्ध बली हनुमान जी का अनोखा मंदिर स्थिति है, जहां का इतिहास निराला है.
Things about Sidhbali Mandir Kotdwar
सिद्धबली मंदिर

Sidhbali Mandir Kotdwar: देव भूमि उत्तराखंड में स्थित है सिद्धबली हनुमान जी का मंदिर. यह मंदिर उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित है. पूरे साल इस मंदिर में लोगों का तांता लगा रहता है, लाखों की संख्या में लोग यहां सिद्धबली हनुमान जी के दर्शन के लिए आते हैं.
सिद्धबली मंदिर में विराजमान पवनपुत्र हनुमान के दर्शन के लिए केवल उत्तराखंड से ही नहीं, बल्कि पूरे भारत से लोग यहां पहुंचते हैं. मान्यता है, यहां हनुमान जी हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं. मनोकामना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु यहां भंडारा करवाते हैं,
कलियुग में शिव जी का अवतार कहे जाने वाले गुरू गोरखनाथ को इसी स्थान पर सिद्धि प्राप्त हुई थी, जिस कारण उन्हें सिद्धबाबा कहा जाता है, इसी कारण सिद्धबली मंदिर प्रसिद्ध है और लोग यहां बाबा के दर्शन के लिए आते हैं.
गोरख पुराण के अनुसार, गुरू गोरखनाथ के गुरू मछेंद्रनाथ पवनसुत बजरंग बली की आज्ञा से त्रिया राज्य की शासिका रानी मैनाकनी के साथ गृहस्थ आश्रम का सुख भोग रहे थे. जब गुरू गोरखनाथ को इस बात का पता चला तो वे अपने गुरू को त्रिया राज्य के मुक्त कराने को चल पड़े.
इसी स्थान पर बजरंग बली ने रूप बदल कर गुरू गोरखनाथ का मार्ग रोक लिया. जिसके बाद दोनों में भयंकर युद्ध हुआ. दोनों में से कोई भी एक-दूसरे को परास्त नहीं कर पाया, जिसके बाद बजरंग बली अपने वास्तविक रूप में आ गए व गुरू गोरखनाथ के तपो-बल से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान मांगने को कहा.
गुरू गोरखनाथ ने हनुमान जी से इसी स्थान पर उनके प्रहरी के रूप में रहने की गुजारिश की. इसी वजह से गुरू गोरखनाथ और बजरंग बली हनुमान जी के कारण ही इस जगह का नाम ”सिद्धबली” पड़ा और आज भी यहां पवनपुत्र हनुमान प्रहरी के रूप में भक्तों की मदद करते हैं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Newsjagran.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


