Sudden Heat Will Cause Serious Trouble To People : अचानक पड़ी गर्मी से लोगों को दिक्कत होने लगी है. ऐसे में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है. मौसम गर्म होने के बावजूद ऊनी कपड़ों से परहेज न करें.
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम अचानक बदल गया है. बुधवार यानी 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया. यह इस मौसम के सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है. ऐसे में लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है. आइए जानते हैं कि मौसम में हुए इस बदलाव और अचानक आई गर्मी से सेहत को कितनी दिक्कत हो सकती है? ऐसे में लोगों को क्या-क्या सावधानी बरतने की जरूरत हैं?
Sudden Heat Will Cause Serious Trouble To People
सेहत के लिए कितना खतरनाक है तापमान में अचानक बदलाव?
डॉक्टर की मानें तो तापमान में अचानक होने वाला बदलाव सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है. दरअसल, अचानक तापमान बदलने से हमारा शरीर सामान्य तापमान कायम नहीं रख पाता है. इसकी वजह से सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. साथ ही, स्किन में रूखापन, सांस लेने में दिक्कत और दिल के मरीजों की परेशानियों में इजाफा होने का खतरा रहता है. तापमान में अचानक होने वाले बदलाव से बच्चे और बुजुर्ग काफी जल्दी प्रभावित होते हैं.
तापमान में अचानक बदलाव हो तो कैसे करें बचाव?

दिल्ली-एनसीआर में अचानक पड़ी गर्मी से लोगों को दिक्कत होने लगी है. ऐसे में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है. मौसम गर्म होने के बावजूद ऊनी कपड़ों से परहेज न करें. दरअसल, गर्मी महसूस होने पर लोग ऊनी कपड़े पहनना छोड़ देते हैं. ऐसे में मौसम की तासीर सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. वहीं, यह बात भी ध्यान रखने की जरूरत है कि गर्मी होने पर ज्यादा ऊनी कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए. इससे घबराहट होने की समस्या महसूस हो सकती है. ऐसे मौसम में हर्बल टी पी सकते हैं, जिससे इम्युनिटी बेहतर होती है. इसके अलावा योग और एक्सरसाइज की मदद से शरीर को तापमान बदलने के कारण होने वाले असर से रोका जा सकता है.
इन चीजों के सेवन से बेहतर रहेगी सेहत
बदलते तापमान से बचने के लिए शरीर को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अदरक-तुलसी और हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद होता है. यह इम्युनिटी को भी बेहतर बनाता है. इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, गर्म सूप, हर्बल टी और सीजनल फल भी इम्युनिटी बेहतर करते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


