Strict Action Against Apple As Goverment Notice Sent : पिछले कुछ समय से आईफोन यूजर्स को कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर की गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने Apple को नोटिस जारी किया है.
केंद्र सरकार ने Apple को नोटिस भेजा है. दरअसल, iOS 18 अपडेट के बाद कई यूजर्स को परेशानी हो रही थी. इन्हें लेकर ग्राहकों ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कई शिकायतें की थीं. एक सर्वे में सामने आया था कि कई Apple यूजर्स कॉल ड्रॉप और बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. इनका कहना है कि iOS 18 पर अपडेट करने के बाद से ये परेशानियां आ रही हैं.
Strict Action Against Apple As Goverment Notice Sent
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने Apple को नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि iOS 18+ सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आईफोन में आई रहे परफॉर्मेंस संबंधी मुद्दों पर नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को कई शिकायतें मिली थीं. इन शिकायतों की जांच के बाद सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के जरिये Apple को नोटिस भेजकर मामले में जवाब मांगा गया है.
पिछले साल भी Apple को दी गई थी चेतावनी

Apple को नोटिस देने का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल भी केंद्र सरकार ने यूजर्स की शिकायत पर Apple को चेतावनी दी थी. तब यूजर्स ने आईफोन की 2 खामियों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए बताया था कि इनकी वजह से डेटा थेफ्ट, डिवाइस के हैकर्स के हाथों में पड़ जाने और अनअथॉराइज्ड एक्सेस का खतरा है. अब एक बार फिर यूजर्स की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कंपनी को नोटिस भेजा गया है.
Apple की अपडेट से खुश नहीं हैं यूजर्स
दिसंबर में लोकलसर्किल ने एक सर्वे किया था. इसमें 10 में 6 आईफोन यूजर्स ने अपने साथ कॉल ड्रॉप और नेटवर्क संबंधी परेशानी की बात कही है. इन वजहों से आईफोन की बैटरी भी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है. अधिकतर यूजर्स ने बताया है कि ऐसा उनके साथ iOS 18 अपडेट के बाद हो रहा है. इनका यह भी कहना था कि iOS 18 को 18.1 और 18.2 पर अपग्रेड करने के बाद भी दिक्कतें दूर नहीं हुई हैं. इस सर्वे में 45,000 लोग शामिल थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में आईफोन यूजर्स परेशान हो रहे हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


