NewsjagranNewsjagranNewsjagran
  • बिजनेस न्यूज़
    बिजनेस न्यूज़Show More
    abhishek-upadhyay-supreme-court-ghaziabad-road-rage-fir-ram-mandir-donation-report
    राम मंदिर दान पर रिपोर्टिंग करने वाले अभिषेक उपाध्याय ने FIR को दी चुनौती, SC से मांगी राहत
    24 अगस्त 2026
    personal-loan-rejection-5-reasons-personal-loan-not-approved
    Personal Loan Rejection: अच्छी सैलरी के बावजूद क्यों रिजेक्ट हो जाता है पर्सनल लोन? जानिए 5 बड़ी वजहें
    24 अगस्त 2026
    8th-pay-commission-fitment-factor-hra-calculation
    8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2x, 2.5x या 3x हुआ तो कितना बढ़ेगा HRA? X, Y और Z शहरों का पूरा हिसाब
    24 अगस्त 2026
    # बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या: नशे के विवाद से चार लोगों की मौत, आरोपियों के कबूलनामे से सामने आईं चौंकाने वाली बातें **Bangladesh Hindu Family Murder:** बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दो युवकों ने कथित तौर पर घर की छत पर याबा ड्रग्स का सेवन किया और परिवार के मुखिया के विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को भी कथित तौर पर मार दिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 23 अगस्त की रात उन्होंने अदालत में धारा 164 के तहत कथित कबूलनामा भी दिया। ## बंद घर में मिले परिवार के चार शव रंगपुर शहर के माछुआपाड़ा इलाके में 22 अगस्त की रात एक घर से चार लोगों के शव बरामद किए गए थे। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगामी चक्रवर्ती और बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई। गणपति चक्रवर्ती रंगपुर जिला स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक थे। शुरुआती जांच में पुलिस को घर में सामान बिखरा हुआ मिला था और पहले इसे लूटपाट से जुड़ी वारदात माना गया। हालांकि, आगे की जांच में पुलिस ने हत्या के पीछे ड्रग्स सेवन को लेकर हुए विवाद को मुख्य वजह बताया। ## छत पर याबा लेने से रोकने पर विवाद रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल माबूद के अनुसार, मुघ्धा दास और सिद्धार्थ दास कथित तौर पर पड़ोसी इमारत के रास्ते गणपति चक्रवर्ती के निर्माणाधीन मकान की छत पर पहुंचे थे। पुलिस का दावा है कि दोनों वहां याबा का सेवन कर रहे थे। गणपति चक्रवर्ती ने उन्हें ऐसा करने से रोका। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर गमछे से उनका गला घोंट दिया। उनकी चीख सुनकर पत्नी प्रीतिलता बाहर आईं और बाद में बेटी भी वहां पहुंचने की कोशिश करने लगीं। पुलिस का आरोप है कि दोनों की भी हत्या कर दी गई। इसके बाद घर में मौजूद बेटे को भी मार दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को डर था कि परिवार के सदस्य उन्हें पहचान लेंगे। इसलिए कथित तौर पर सभी चार लोगों को निशाना बनाया गया। हालांकि, हत्या की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगी। ## हत्या के बाद घर में ही रुके रहने का दावा इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू पुलिस की ओर से सामने आई यह जानकारी है कि आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या के तुरंत बाद घर नहीं छोड़ा। स्थानीय मीडिया में पुलिस के हवाले से प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ने घर में नहाया, फ्रिज से खजूर और खीरा निकालकर खाया और कथित तौर पर दोबारा याबा का सेवन किया। इसके बाद उन्होंने घर का सामान इधर-उधर फैला दिया, ताकि घटना को चोरी या लूट के दौरान हुई हत्या जैसा दिखाया जा सके। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शुक्रवार की नमाज से पहले सड़कें अपेक्षाकृत खाली होने के दौरान वहां से निकल गए। जांचकर्ताओं को घटनास्थल से कथित तौर पर याबा सेवन से जुड़ी सामग्री भी मिली। ## मोबाइल फोन और दूसरे सबूतों को लेकर भी जांच पुलिस ने यह भी दावा किया है कि आरोपियों ने परिवार के मोबाइल फोन अपने साथ ले लिए थे और उन्हें डिटर्जेंट मिले पानी में डुबोया गया। जांचकर्ताओं को घर में एक सोने के कंगन को आग के जरिए जांचने की कोशिश के संकेत भी मिले। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले इन सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ी और मुघ्धा दास तथा सिद्धार्थ दास को हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों को गिरफ्तार किया गया। ## दोनों आरोपियों ने अदालत में क्या कहा? 24 अगस्त को सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अदालत में धारा 164 के तहत कथित इकबालिया बयान दिया है। अदालत ने बयान दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। इस मामले में मृतक गणपति चक्रवर्ती के बड़े भाई ने भी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि पुलिस के दावे और आरोपियों के कथित कबूलनामे जांच का हिस्सा हैं। मामले में अंतिम दोष सिद्धि अदालत के फैसले के बाद ही मानी जाएगी। ## कौन थे आरोपी? स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, मुघ्धा दास रंगपुर के सिटी बाजार इलाके में मछली की दुकान पर काम करता था, जबकि सिद्धार्थ दास एक आभूषण की दुकान में कारीगर के रूप में काम करता था। दोनों आरोपी माछुआपाड़ा इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। ## पढ़ाई में भी आगे था परिवार मृतक परिवार के मुखिया गणपति चक्रवर्ती पिछले वर्ष रंगपुर जिला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी बेटी आगामी ने उच्च शिक्षा पूरी की थी, जबकि उनका बेटा प्रियम स्कूल में पढ़ता था। परिवार के चारों सदस्यों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और छात्रों में भी नाराजगी देखने को मिली। परिवार के साथ हुई इस घटना ने रंगपुर में सुरक्षा और नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ## पुलिस की जांच अभी जारी पुलिस, CID और अन्य जांच एजेंसियां मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। शुरुआती तौर पर ड्रग्स सेवन को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह बताया गया है, लेकिन जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या इसके पीछे कोई दूसरा मकसद था। bangladesh-hindu-family-murder-rangpur-four-members-killed-drugs-case
    बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या: नशे के विवाद से चार लोगों की मौत, आरोपियों के कबूलनामे से सामने आईं चौंकाने वाली बातें
    24 अगस्त 2026
    pani-ki-kami-ke-lakshan-5-asardar-gharelu-tarike
    शरीर में पानी की कमी के ये 7 संकेत न करें नजरअंदाज, हाइड्रेट रहने के 5 आसान तरीके जानें
    24 अगस्त 2026
  • कमोडिटी
    कमोडिटीShow More
    gold-silver-price-rise-reasons-sona-chandi-ke-bhav-tezi
    Gold Silver Price: सोना ₹1.62 लाख के पार, चांदी ₹2.46 लाख पर; 3 हफ्ते की तेजी के पीछे ये 6 बड़े कारण
    23 अगस्त 2026
    gold-price-third-week-rally-three-month-high-experts-outlook
    Gold Price: 3 हफ्ते से लगातार चढ़ रहा सोना, 3 महीने के हाई पर पहुंची कीमत; आगे कितनी तेजी?
    22 अगस्त 2026
    gold-price-today-america-treasury-decision-gold-4500-dollar-cross
    Gold Price Today: अमेरिका के एक फैसले से रॉकेट बना सोना! $4,500 के पार पहुंची कीमत, क्या अब और बढ़ेगा भाव?
    20 अगस्त 2026
    gold-price-third-week-rally-three-month-high-experts-outlook
    Gold Price Today: महंगा होता जा रहा गोल्ड, लगातार तीसरे दिन बढ़ी चमक, चेक करें 10 शहरों में 24 से 18 कैरट का भाव
    19 अगस्त 2026
    gold-silver-price-india-mcx-gold-silver-rate-fall
    Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन चमका गोल्ड, दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में सबसे सस्ता बिक रहा यहां
    18 अगस्त 2026
  • शेयर बाज़ार
    शेयर बाज़ारShow More
    gift-nifty-indicator-crude-oil-market-sentiment-nifty-today
    GIFT Nifty Today: क्रूड में नरमी से बाजार को मिलेगी राहत? निफ्टी की मजबूत शुरुआत के संकेत
    24 अगस्त 2026
    stock-market-today-market-news-trade-before-check-these-news
    Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले जान लें ये 8 बड़े अपडेट, इन शेयरों पर रहेगी नजर
    24 अगस्त 2026
    asian-market-today-ai-share-hang-seng-kospi-crude-oil-gold-price
    Asian Market Today: AI शेयरों में दबाव, हैंगसेंग और कोस्पी 2% तक टूटे; क्रूड में नरमी
    24 अगस्त 2026
    gaja-capital-ipo-allotment-status-check-24-august-2026
    Gaja Capital IPO Allotment: 33 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं
    24 अगस्त 2026
    stellant-securities-multibagger-stock-1-lakh-to-8-56-crore
    Multibagger Stock: ₹1 लाख का निवेश बना ₹8.56 करोड़, कभी ₹2 से भी कम थी कीमत
    23 अगस्त 2026
Search
© 2026 News Jagran Digital Media. All Rights Reserved. | Udyam-HR-05-0178310
Reading: Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; Lalithaa Jewellery, Meesho, Lenskart और BoB समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NewsjagranNewsjagran
Font ResizerAa
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Search
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Follow US
© 2026 News Jagran. All Rights Reserved.
शेयर बाज़ार

Stocks to Watch: 20 स्टॉक्स; Lalithaa Jewellery, Meesho, Lenskart और BoB समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

Namam Sharma
Last updated: 2026/08/24 at 8:53 पूर्वाह्न
Namam Sharma - Senior Editor – Newsjagran
Share
9 Min Read
stocks-to-watch-meesho-lenskart-bank-of-baroda-lalithaa-jewellery
SHARE

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 92 अंक यानी 0.38% ऊपर 24,378 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 21 अगस्त को सेंसेक्स 3.11 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 अंक यानी 0.08% की तेजी के साथ 24,252 पर बंद हुआ था।

Contents
Stocks to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस1. Heranba Industries2. Meesho3. Lenskart Solutions4. Bank of Baroda5. Caplin Point Laboratories6. Natco Pharma7. Choksi Laboratories8. Aurobindo Pharma9. Craftsman Automation10. NTPC Green Energy11. Shree Renuka Sugars12. Zee Entertainment EnterprisesBulk और Block Deals13. Amagi Media Labs14. Shadowfax Technologies15. Shanthi Gears16. KDDL17. Nxt-Infra Trustआज इन IPO शेयरों की लिस्टिंग18. Horizon Industrial Parks19. Lalithaa Jewellery Mart20. Fascinate Textilesइन शेयरों पर भी रखें नजरनिवेशकों के लिए क्या है अहम?

आज कई कंपनियों में नतीजों, ब्लॉक डील, कॉरपोरेट फैसलों, FDA निरीक्षण और शेयर बाजार में लिस्टिंग से जुड़ी गतिविधियों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Stocks to Watch: आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

1. Heranba Industries

जून 2026 तिमाही में Heranba Industries का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17% बढ़कर ₹7.14 करोड़ हो गया। हालांकि, इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 15.3% घटकर ₹383.2 करोड़ रह गया।

2. Meesho

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, Y Combinator ब्लॉक डील के जरिए Meesho में अपनी अधिकतम 1.05% हिस्सेदारी बेच सकता है। डील का फ्लोर प्राइस ₹197.5 प्रति शेयर बताया गया है और संभावित डील का आकार करीब ₹957.5 करोड़ हो सकता है।

3. Lenskart Solutions

Lenskart Solutions में भी ब्लॉक डील पर नजर रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, SoftBank Vision Fund अपनी अधिकतम 2.6% हिस्सेदारी करीब 30 करोड़ डॉलर में बेच सकता है। डील के लिए ₹635 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस बताया गया है।

4. Bank of Baroda

Bank of Baroda ने अतिरिक्त 40 करोड़ डॉलर के सीनियर अनसिक्योर्ड Reg-S फिक्स्ड-रेट नोट्स जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनकी सालाना यील्ड 5.389% और शुरुआती कूपन दर 5.318% है। ब्याज का भुगतान छमाही आधार पर किया जाएगा। ये बॉन्ड बैंक की GIFT City स्थित IFSC Banking Unit के जरिए जारी किए जाएंगे।

5. Caplin Point Laboratories

US FDA ने 13 से 21 अगस्त के बीच Gummidipoondi स्थित Caplin Steriles की इंजेक्शन और ऑप्थैल्मिक दवाओं से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का बिना पूर्व सूचना निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कंपनी को 10 ऑब्जर्वेशन के साथ Form 483 जारी किया गया है।

6. Natco Pharma

Natco Pharma के विशाखापत्तनम स्थित Finished Dosage Formulation (FDF) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का US FDA ने 17 से 21 अगस्त के बीच निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चार ऑब्जर्वेशन के साथ Form 483 जारी किया गया।

7. Choksi Laboratories

Choksi Laboratories की इंदौर स्थित Central Laboratory का US FDA ने 17 से 20 अगस्त के बीच निरीक्षण किया। इसके बाद कंपनी को चार ऑब्जर्वेशन मिले हैं।

8. Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की तेलंगाना के Sangareddy स्थित peptide API बनाने वाली AuroPeptides फैसिलिटी का US FDA ने 17 से 21 अगस्त के बीच रूटीन निरीक्षण किया। इसमें फैसिलिटी और इक्विपमेंट मेंटेनेंस से संबंधित एक खामी सामने आई।

9. Craftsman Automation

Craftsman Automation के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली जर्मनी स्थित सब्सिडियरी Craftsman Germany GmbH के जरिए Craftsman Fronberg Precision GmbH बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

10. NTPC Green Energy

NTPC Green Energy की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी NTPC Renewable Energy ने SECI के ई-रिवर्स ऑक्शन में सफल बोली लगाई है। कंपनी को ₹6.00 प्रति kWh के टैरिफ पर 500 MW क्षमता का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट पीक टाइम के दौरान 6,000 MWh की सप्लाई से जुड़ा है।

11. Shree Renuka Sugars

ICICI Bank ने Shree Renuka Sugars में कई किश्तों में अपनी 2.17% हिस्सेदारी बेच दी है। इसके बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी 8.96% से घटकर 6.79% रह गई है।

12. Zee Entertainment Enterprises

Zee Entertainment Enterprises ने प्रमोटर ग्रुप की इकाई Sunbright Mauritius को preferential basis पर ₹126 प्रति शेयर के भाव से 20.94 करोड़ convertible warrants आवंटित किए हैं। इस सौदे से कंपनी को करीब ₹659.76 करोड़ मिले हैं। शेष 75% राशि मिलने के बाद इन वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदला जा सकेगा।

Bulk और Block Deals

13. Amagi Media Labs

Global venture capital firm Accel ने Trudy Holdings और AVP I Fund के साथ मिलकर Amagi Media Labs के 1.04 करोड़ शेयर यानी 4.84% हिस्सेदारी ₹560 प्रति शेयर के भाव पर बेची। इस सौदे की कुल वैल्यू करीब ₹587.3 करोड़ रही। इन शेयरों को कई घरेलू और विदेशी निवेशकों ने खरीदा।

14. Shadowfax Technologies

Qualcomm Incorporated की सब्सिडियरी Qualcomm Asia Pacific ने Shadowfax Technologies के 75 लाख शेयर यानी 1.28% हिस्सेदारी ₹245.13 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹183.8 करोड़ में बेच दी। जून 2026 तक Qualcomm Asia Pacific के पास कंपनी में 2.26% हिस्सेदारी थी।

15. Shanthi Gears

Promoter Tube Investments of India ने Pacific Assets Trust से Shanthi Gears के 20.64 लाख शेयर यानी 2.69% हिस्सेदारी ₹375.30 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹77.49 करोड़ में खरीदी है।

16. KDDL

Clarus Capital 1 ने KDDL के 1.32 लाख शेयर यानी 1.07% हिस्सेदारी ₹3,650 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹48.21 करोड़ में खरीदी। दूसरी ओर, प्रमोटर Pranav Shankar Sabu ने 2.46 लाख शेयर यानी 2% हिस्सेदारी करीब ₹89.8 करोड़ में बेच दी।

17. Nxt-Infra Trust

Kotak Mahindra Bank, Larsen & Toubro और Kotak Mahindra Investments ने Actis Highway Infra से Nxt-Infra InvIT के 2.63 करोड़ यूनिट्स करीब ₹247.29 करोड़ में खरीदे। वहीं Actis Highway Infra ने 64.5 लाख यूनिट्स ₹94.40 प्रति यूनिट के भाव पर बेचे।

आज इन IPO शेयरों की लिस्टिंग

18. Horizon Industrial Parks

Horizon Industrial Parks के शेयर आज BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग के दौरान शेयर में निवेशकों की खास नजर रह सकती है।

19. Lalithaa Jewellery Mart

Lalithaa Jewellery Mart के शेयर भी आज NSE और BSE पर बाजार में एंट्री करेंगे। IPO के बाद शेयर की शुरुआती चाल पर निवेशकों की नजर रहेगी।

20. Fascinate Textiles

Fascinate Textiles के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। SME लिस्टिंग के कारण इसमें शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव अधिक रह सकता है।

इन शेयरों पर भी रखें नजर

Ex-Dividend: NALCO, Gillette India, AMJ Land Holdings, GK Energy, International Gemmological Institute, India Pesticides, Naturewings Holidays, Pudumjee Paper Products, Senco Gold और SJVN।

Bonus की Ex-Date: Mayank Cattle Food और Nxt-Infra Trust।

F&O Ban: SAIL।

निवेशकों के लिए क्या है अहम?

आज शेयर बाजार में कंपनी-विशेष खबरों के कारण कई शेयरों में सामान्य बाजार की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। खासकर Meesho और Lenskart में संभावित ब्लॉक डील, फार्मा कंपनियों में US FDA निरीक्षण, NTPC Green Energy का ऑर्डर और नई लिस्टिंग वाले शेयरों पर बाजार की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।

हालांकि, किसी भी स्टॉक में केवल एक खबर या शॉर्ट टर्म मूवमेंट के आधार पर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, वैल्यूएशन, कारोबार की संभावनाओं और बाजार की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। NewsJagran.in की ओर से किसी भी शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जाती है।

You Might Also Like

GIFT Nifty Today: क्रूड में नरमी से बाजार को मिलेगी राहत? निफ्टी की मजबूत शुरुआत के संकेत

Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले जान लें ये 8 बड़े अपडेट, इन शेयरों पर रहेगी नजर

Asian Market Today: AI शेयरों में दबाव, हैंगसेंग और कोस्पी 2% तक टूटे; क्रूड में नरमी

Gaja Capital IPO Allotment: 33 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं

Multibagger Stock: ₹1 लाख का निवेश बना ₹8.56 करोड़, कभी ₹2 से भी कम थी कीमत

TAGGED: Bank of Baroda Share, Bank of Baroda Stock, Lalithaa Jewellery Share, Lenskart Share, Lenskart Stock, Meesho Share, Meesho Stock, Stocks To Watch, Stocks to Watch Today, आज के स्टॉक्स
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
By Namam Sharma Senior Editor – Newsjagran
Follow:
नमम शर्मा, Newsjagran के सीनियर एडिटर हैं। बिज़नेस न्यूज़, कमोडिटी बाज़ार, सोना-चांदी भाव, पेट्रोल-डीजल रेट और फाइनेंस में 9 साल का अनुभव। हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के जानकार।
Previous Article asian-market-today-ai-share-hang-seng-kospi-crude-oil-gold-price Asian Market Today: AI शेयरों में दबाव, हैंगसेंग और कोस्पी 2% तक टूटे; क्रूड में नरमी
Next Article imd-weather-alert-delhi-ncr-up-bihar-rain-storm-landslide-alert IMD Weather Alert: दिल्ली-NCR से बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

live-petrol-diesel-price
Petrol Diesel Price Today: आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
ipo-gmp-today-mainboard-sme
IPO GMP Today: आज के ग्रे मार्केट में Kwick Forensic और Lumino Industries का दबदबा, Tempsens का GMP 104% के पार
शेयर बाज़ार फाइनेंस
gold-price-today
Gold Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
silver-price-today
Silver Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
crude-oil-price-today
Crude Oil Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट या तेजी? जानिए आज का लेटेस्ट अपडेट
कमोडिटी फाइनेंस
png-price-today
PNG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में PNG गैस के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
cng-price-today
CNG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में CNG के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
lpg-price-today
LPG Price Today: आज भारत के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट
कमोडिटी फाइनेंस
government-spending-as-percent-of-gdp-kiribati-marshall-islands-ukraine
USD/INR Live Chart: डॉलर बनाम रुपया, आज का एक्सचेंज रेट, लाइव चार्ट और पूरा विश्लेषण
फाइनेंस
bitcoin-price-today-live-chart-hindi
Bitcoin Price Today: लाइव बिटकॉइन प्राइस, चार्ट, मार्केट कैप और निवेश से पहले जानें जरूरी बातें
फाइनेंस

महत्वपूर्ण पृष्ठ

  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार

त्वरित लिंक्स

  • 8 वेतन आयोग
  • सरकारी योजनाएं
  • बिजनेस न्यूज़
  • Advertise With Us
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
  • Terms of Service

Discover News Jagran

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer & Affiliate Disclosure
  • Editorial Policy
  • Author Bio & Team
  • Career

आज के लाइव रेट्स

  • आज का सोने का भाव
  • आज का चांदी का भाव
  • आज का पेट्रोल-डीजल भाव
  • आज का LPG रेट
  • CNG रेट
  • PNG रेट
  • कच्चे तेल का भाव
  • डॉलर-रुपया रेट
  • IPO GMP Today
NewsjagranNewsjagran
© 2026 News Jagran Digital Media | Google News Approved | MSME: Udyam-HR-05-0178310
  • बिजनेस न्यूज़
  • कमोडिटी
  • शेयर बाज़ार
Manage Consent
To provide the best experiences, we use technologies like cookies to store and/or access device information. Consenting to these technologies will allow us to process data such as browsing behaviour or unique IDs on this site. Not consenting or withdrawing consent, may adversely affect certain features and functions.
Functional Always active
The technical storage or access is strictly necessary for the legitimate purpose of enabling the use of a specific service explicitly requested by the subscriber or user, or for the sole purpose of carrying out the transmission of a communication over an electronic communications network.
Preferences
The technical storage or access is necessary for the legitimate purpose of storing preferences that are not requested by the subscriber or user.
Statistics
The technical storage or access that is used exclusively for statistical purposes. The technical storage or access that is used exclusively for anonymous statistical purposes. Without a subpoena, voluntary compliance on the part of your Internet Service Provider, or additional records from a third party, information stored or retrieved for this purpose alone cannot usually be used to identify you.
Marketing
The technical storage or access is required to create user profiles to send advertising, or to track the user on a website or across several websites for similar marketing purposes.
  • Manage options
  • Manage services
  • Manage {vendor_count} vendors
  • Read more about these purposes
View preferences
  • {title}
  • {title}
  • {title}
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?