Start Drinking a Glass of Milk Daily for Wellness : दूध सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है. ऐसे लोग जिन्हें डेयरी से एलर्जी नहीं हैं, उनके लिए दूध कई तरह से लाभकारी हो सकता है. पोषक तत्वों से भरपूर एक गिलास दूध रोजाना पीने से ही कई फायदे मिलते हैं.
दूध मानसिक सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. कई रिसर्च में बताया गया है कि दूध का सेवन अल्जाइमर के जोखिम को कम करता है. स्किम्ड डेयरी, फर्मेंट डेयरी और छाछ दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसलिए ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ थोड़ा सा दूध लेना फायदेमंद हो सकता है.
Start Drinking a Glass of Milk Daily for Wellness

दूध पोषक तत्वों का भंडार है. इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद (Milk Benefits) है. हर उम्र के लोगों को हर दिन दूध पीना चाहिए.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक कप दूध से शरीर को 2 प्रतिशत हेल्दी फैट, 122 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 12 ग्राम नेचुरल शुगर मिल सकता है. इसमें विटामिन बी12 की रोजाना की जरूरतों का 50%, कैल्शियम जरूरतों का 25% और पोटैशियम और विटामिन डी की दैनिक जरूरतों का 15% होता है. आइए जानते हैं दूध शरीर के लिए कितना फायदेमंद है…

दूध में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और विटामिन डी शरीर में पहुंचने वाले फूड्स से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है. दूध पीने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती हैं.

दूध पीना वेट लॉस में भी मदद कर सकता है. दूध में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के बैलेंस्ड संयोजन से इसका वजन कम करने पर कोई असर नहीं पड़ता है. प्रोटीन और वसा से दूध वजन घटाने में मदद कर सकता है. कार्ब्स शरीर को एनर्जी देते हैं और शरीर को एक्टिव रखने का काम करता है. दूध पीने से भूख भी कम होती है और पेट भरा-भरा सा लगता है. इसलिए वजन कम करने की चाहत रखने वालों को हर दिन एक गिलास लो फैट दूध पीने की सलाह दी जाती है.

दूध पीने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी कम हो सकता है. करीब 6 लाख लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि डेयरी प्रोडक्ट्स से डायबिटीज का जोखिम कम हो रहा है. मतलब अगर डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल हो तो डायबिटीज का खतरा बेहद कम रहता है.

दूध पीने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी कम हो सकता है. करीब 6 लाख लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि डेयरी प्रोडक्ट्स से डायबिटीज का जोखिम कम हो रहा है. मतलब अगर डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल हो तो डायबिटीज का खतरा बेहद कम रहता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


