If You Are Taking Pills To Sleep Quit Immediately : स्लीपिंग पिल्स लेने वालों को कई तरह के साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं.इससे फायदे तो होते हैं लेकिन नुकसान भी गंभीर हो सकते हैं.बिना डॉक्टर की सलाह पर नींद की गोलियां खाना तो और भी ज्यादा खतरनाक है.
Sleeping Pills Side Effects : क्या आपको भी रात-रात नींद नहीं आती है, क्या आप भी नींद की गोलियां खा रहे हैं. अगर हां तो सावधान हो जाइए, वरना आपकी किडनी और लिवर दोनों डैमेज हो सकती हैं. अमेरिकन साइकेट्रिक एसोसिएशन की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के एक तिहाई वयस्क नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं. जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों को स्लीपिंग पिल्स (Sleeping Pills) लेने पड़ रहे हैं. इन दवाओं के कई साइड इफेक्ट्स हैं. ऐसे में बिना डॉक्टर्स की सलाह पर इन्हें लेने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं नींद की गोलियों के क्या-क्या खतरे हैं…
If You Are Taking Pills To Sleep Quit Immediately
नींद की गोलियां कितनी सेफ

स्लीपिंग पिल्स नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मददगार होती हैं. ये दवाईयां डॉक्टर्स नींद न आने की गंभीर समस्याएं होने पर देते हैं. स्लीपिंग पिल्स दिमाग के केमिकल्स पर अपना प्रभाव डालते हैं. उन केमिकल्स को कंट्रोल कर शांत करनते हैं, जिसके बाद नींद में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आती हैं. ज्यादा सीरियस प्रॉब्लम होने पर अगर डॉक्टर एक तय मात्रा में इसकी सलाह देते हैं तो यह सेफ हो सकता है लेकिन अगर इसे नॉर्मल प्रॉब्लम्स में भी ले रहे हैं तो इसका असर हेल्थ पड़ना तय है. इसलिए इसे लेने से बचना चाहिए.
स्लीपिंग पिल्स के प्रकार
1.बेंजोडायजेपाइन- ये गोलियां तुरंत असर दिखाती हैं और जल्दी नींद लाती हैं. लंबे समय तक इनका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है.
2.नॉन बेंजोडायजेपाइन- ये पिल्स बेंजोडायजेपाइन की तुलना में कम असरदार होती हैं. इसके साइड इफेक्ट्स भी कम हो सकते हैं.
3.हिस्टामाइन-2 रिसेप्टर एंटागोनिस्ट्स- ये पिल्स सीधे नींद नहीं लाती बल्किं नींद लाने में मदद कर सकती हैं. ये पहले की दो पिल्स की तुलना में कम नुकसानदायक हैं.
नींद की गोलियां लेने के क्या साइड इफेक्ट्स हैं

1.स्लीपिंग पिल्स लेने वालों को हो सकता है नॉर्मल नींद ना आए. कई बार रात में अचानक से उठकर चौंक भी सकते हैं. इसे लेने से नींद न आने की समस्याएं भी हो सकती हैं.
2. स्लीपिंग पिल्स बनती ही इसलिए है कि नींद आए लेकिन अगर बिना डॉक्टर की सलाह ली जाए तो ज्यादा नींद लगने की समस्या खड़ी हो सकती है.
3. नींद की गोलियां लंबे समय तक इस्तेमाल करने से दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है. इससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके मेमोरी से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.
4. ज्यादा स्लीपिंग पिल्स नींद उड़ा भी सकती हैं और रातभर जगा सकती है.
5.अगर बिना डॉक्टर की सलाह पर नींद की गोलियां ले रहे हैं तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं. इसका लिवर और किडनी पर निगेटिव असर पड़ सकता है. इससे दो अंग फेल या डैमेज हो सकते हैं.
कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास
1. जब रोज-रोज स्लीपिंग पिल्स लेने की आदत पड़ जाए और लगे कि इसके बिना नींद ही नहीं आ रही है.
2. स्लीपिंग पिल्स लेने के बाद अगर उल्टी और चक्कर आए.
3. स्लीपिंग पिल्स लेने के बाद भी अगर नींद न जाए और रातभर जागना पड़े.
4. हार्ट, लिवर या किडनी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह स्लीपिंग पिल्स न खाएं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


