Shivangi Joshi Reached Kashi Vishwanath SEE PHOTOS : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं. एक्ट्रेस ने वहां से कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो महादेव के दर्शन करने वाराणसी के काशी विश्वनाथ पहुंचीं. शिवांगी ने वहां से कई फोटोज शेयर की हैं.
Shivangi Joshi Reached Kashi Vishwanath SEE PHOTOS :

Shivangi Joshi Reached Kashi Vishwanath SEE PHOTOS : तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को शिवांगी जोशी ने खुद शेयर किया है. भोलेनाथ के दर्शन करने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शिवांगी जोशी वाराणसी पहुंच गईं. एक्ट्रेस ने बाबा विश्वनाथ मंदिर से कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बाबा की भक्ति में लीन दिखीं.

शिवांगी के गले में फूलों की माला और माथे पर टीका

तस्वीरों में एक्ट्रेस सटल मेकअप में दिखीं. इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस ने मस्टर्ड कलर का सूट पहना हुआ है. साथ ही गले में गेंदे के फूलों की माला और माथे पर तिलक लगाए शिवांगी बहुत प्यारी लग रही हैं.

शिवांगी जोशी परिवार संग आईं नजर

इन तस्वीरों में शिवांगी जोशी की मां और उनका भाई साथ में नजर आया. एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो काफी खुश दिखीं. खास बात है कि इन तस्वीरों को ‘ये रिश्ता…’ की नायरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हर हर महादेव.’

शिवांगी जोशी इस शो में दिखीं आखिरी बार दिखि


शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) आखिरी बार टीवी सीरियल ‘बरसातें: मौसम प्यार’ का में नजर आई थीं. इस शो में शिवांगी के साथ कुशाल टंडन और सिम्बा नागपाल भी थे. ये शो इस साल फरवरी में ही ऑफ एयर हुआ है. हालांकि इस शो के बाद एक्ट्रेस लगातार फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं और लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं. आपको बता दें, शिवांगी जोशी को पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाकर मिली थी. इस शो में शिवांगी और मोहसिन खान की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी. यहां तक कि दोनों के अफेयर की भी खूब अफवाह उड़ी थी.

Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Shivangi Joshi Reached Kashi Vishwanath SEE PHOTOS के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Shivangi Joshi Reached Kashi Vishwanath SEE PHOTOS आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के लाइव रेट्स, IPO GMP और मार्केट अपडेट
सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, शेयर बाजार, IPO और निवेश से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नीचे दिए गए अपडेट देखें:
देश-दुनिया के बिजनेस, शेयर बाजार, कमोडिटी, निवेश, बैंकिंग, टैक्स, IPO और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर, एक्सपर्ट विश्लेषण और लेटेस्ट अपडेट के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।
सही जानकारी, तेज अपडेट और आसान भाषा में बिजनेस खबरों का भरोसेमंद मंच — NewsJagran।


